एक्सप्लोरर

सुन्नी वक्फ बोर्ड ने मंजूर की अयोध्या में 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन, मस्ज़िद के साथ होगा अस्पताल और लाइब्रेरी का भी निर्माण

आज लखनऊ में सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक के दौरान अयोध्या में 5 एकड़ वैकल्पिक ज़मीन को स्वीकार कर लिया गया है. मस्जिद के साथ चैरिटेबल हॉस्पिटल, लाइब्रेरी और इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर का निर्माण होगा.

लखनऊः यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अयोध्या में पांच एकड़ वैकल्पिक जमीन को स्वीकार कर लिया है. आज लखनऊ में बोर्ड की बैठक के बाद अध्यक्ष जुफर फारुकी ने कहा, 'राज्य सरकार की तरफ से आवंटित जमीन पर मस्जिद के साथ चैरिटेबल हॉस्पिटल, लाइब्रेरी और इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा'.

ज़ुफर फारुकी ने कहा '9 नवंबर को अयोध्या विवाद पर दिए फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में किसी उचित जगह पर वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन दिए जाने का आदेश दिया था. इस जमीन को स्वीकार न करना कोर्ट की अवमानना मानी जाएगी. बोर्ड की बैठक के बाद आज हमने यह तय किया कि हम जमीन को स्वीकार करते हैं. जल्दी ही जमीन पर मस्जिद के निर्माण के लिए एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा.'

गौरतलब है कि यूपी सरकार ने वक्फ बोर्ड को अयोध्या में राम जन्मभूमि से करीब 25 किलोमीटर दूर सोहावाल इलाके के धन्नीपुर गांव में पांच एकड़ जमीन देने का फैसला किया है. वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कुछ संगठन इसका विरोध कर चुके हैं. आज बोर्ड की लखनऊ में हुई बैठक का भी दो सदस्यों अब्दुल रज़्ज़ाक और इमरान माबूद ने बहिष्कार भी किया. लेकिन अध्यक्ष ज़ुफर फारूकी समेत बाकी सदस्यों अदनान फारुख शाह, सैयद अहमद अली, जुनैद सिद्दीकी, अबरार अहमद और जुनैद अहमद ने इसे स्वीकार करने का फैसला किया.

बोर्ड के अध्यक्ष ने बैठक के बाद बताया कि मस्ज़िद के आकार, नाम और बाकी बातों पर फैसला ट्रस्ट करेगा. इसके साथ ही जल्द ही ट्रस्ट के गठन कर दिया जाएगा. मस्ज़िद और चैरिटेबल हॉस्पिटल, लाइब्रेरी और इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर निर्माण के लिए ट्रस्ट समाज से योगदान भी लेगा. ज़ुफर फारुकी का कहना है कि 5 एकड़ जमीन में भारत में इस्लामिक संस्कृति के इतिहास और शांतिपूर्ण सहअस्तित्व को दिखाते हुए एक रिसर्च सेंटर भी बनाया जाएगा.

9 नवंबर को अयोध्या विवाद पर दिए ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की बेंच ने पूरी 2.77 एकड़ विवादित ज़मीन रामलला को देने का आदेश दिया था. उसी फैसले में कोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकार अयोध्या में ही किसी उचित जगह पर सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ वैकल्पिक ज़मीन देगी.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget