एक्सप्लोरर

बुलंदशहर: अभी तक नहीं पकड़े गए सुदीक्षा के गुनहगार, SIT बनी लेकिन अब तक छेड़छाड़ का केस नहीं

मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया.हैरानी की बात ये है कि जो एफआईआर दर्ज हुई है उसमें छेड़छाड़ का जिक्र तक नहीं है.

लखनऊ: बुलंदशहर के सुदीक्षा भाटी केस में अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. एबीपी न्यूज़ ने इस खबर को प्रमुखता के साथ दिखाया था. मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया.

इस मामले में सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि जो एफआईआर दर्ज हुई है उसमें छेड़छाड़ का जिक्र तक नहीं है. जबकि परिवार साफ-साफ कह रहा है कि मामला छेड़छाड़ का है. इस सबके बीच सबसे बड़ा सवाल है कि सुदीक्षा के गुनहगार अब तक कहां हैं?

किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी सजा का प्रावधान इस मामले में पुलिस ने बुलेट सवार दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने IPC की धारा 279, 304 A और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177, 184, 192 के तहत केस दर्ज किया है.

आपको बता दें कि आईपीसी की धारा 304A यानी लापरवाही से हुई मौत, इसमें अधिकतम 2 साल की सजा है. IPC की धारा 279 का मतलब है सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना, जिससे किसी जान खतरे में आ जाए. इस धारा के तहत महज 6 महीने की सजा का प्रावधान है.

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177 यानी गलत तरीके से ओवरटेकिंग करना. इस अपराध के लिए कोई सजा नहीं बल्कि सिर्फ जुर्माने का प्रावधान है. धारा 184 यानी तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला बनता है. इस मामले में 6 महीने से 2 साल की सजा का प्रावधान है. धारा 192 यानी बिना परमिट गाड़ी चलाना, इसमें अधिकतम 3 महीने की सजा दी जा सकती है.

परिवार का आरोप- छेड़छाड़ के दौरान एक्सीडेंट में गई जान एफआईआर में सुदीक्षा के परिवार की तरफ से शिकायत की गयी है. परिवार के आरोपों के मुताबिक जिस बाइक पर सुदीक्षा अपने चाचा और भाई के साथ जा रही थी उसे दो बार ओवरटेक किया गया. इसके साथ ही जानबूझकर आगे ब्रेक लगाया गया, जिससे दुर्घटना घटी.

महिला आयोग ने लिया घटना का संज्ञान वहीं इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए यूपी के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी को पत्र लिखकर सही से जांच करने को कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget