एक्सप्लोरर

राज्यपाल नाईक ने अखिलेश से पूछा, रेप आरोपी गायत्री अभी तक मंत्री कैसे हैं?

लखनऊ: गैंगरेप के आरोपी अखिलेश यादव के मंत्री गायत्री प्रजापति को पुलिस अभी भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है. अब सूबे के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर पूछा है कि आखिर गैंगरेप के आरोपी मंत्री अब तक कैबिनेट में क्यों हैं.

गवर्नर ने सीएम को लिखा, "उनका मंत्री बने रहना और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होना, लोकतांत्रिक पवित्रता, संवैधानिक ईमानदारी और नैतिकता पर सवाल खड़े करता है."

गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी, पासपोर्ट भी जब्त

बलात्कार के आरोपी यूपी के फरार मंत्री गायत्री प्रजापति का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. गायत्री की तलाश में लगी पुलिस ने सभी हवाई अड्डों को एलर्ट कर दिया है ताकि 49 वर्षीय सपा नेता देश छोडकर बाहर नहीं भागने पाये. लुक आउट नोटिस के साथ ही लेटर आफ कैंसलेशन भी भेजा जाएगा. अगर गायत्री किसी एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं तो कम्प्यूटर खुद ही अलर्ट कर देगा.

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही गायत्री प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज किया गया.

अमेठी से विधायक गायत्री अपने क्षेत्र में मतदान के बाद से फरार हैं. शनिवार को गायत्री और 6 अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया. अखिलेश यादव ने वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता के शो वॉक द टॉक में कहा था कि गायत्री प्रजापति तुरंत सरेंडर करें.

क्या है पूरा मामला?

गायत्री प्रजापति पर रेप और गैंगरेप का आरोप लगने के बावजूद यूपी पुलिस ने उसके खिलाफ 17 फरवरी को तभी मामला दर्ज किया जब सुप्रीम कोर्ट ने उसे फटकार लगाई. केस दर्ज होने के बाद भी गायत्री प्रजापति 27 फरवरी तक अपने चुनाव क्षेत्र अमेठी में आराम से घूमता रहा और अब पुलिस उसे फरार बता रही है. पीड़ित महिला के मुताबिक गायत्री प्रजापति और उसके साथियों ने उसके साथ गैंगरेप के बाद उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी बलात्कार की कोशिश की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget