एक्सप्लोरर

UP Elections: यूपी में ब्राह्मण वोटों ने उड़ा रखी है BJP की नींद, क्या इसलिए टेनी को झेल रही है पार्टी?

UP Elections 2022: सत्ता के शिखर पर बैठने के लिए बीजेपी-सपा से लेकर बीएसपी तक, सब ब्राह्मणों को लुभाने में जुटी हैं. लेकिन इस समुदाय की वोटों को लेकर सबसे ज्यादा नींद बीजेपी की उड़ी हुई है.

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अब दो महीने से भी कम का वक्त बचा है. जनता को लुभाने के लिए हर दल अपनी-अपनी तरह से प्रचार में जुटा हुआ है. यूपी का चुनाव धर्म और जातियों के इर्द-गिर्द घूमता है. जिसके पक्ष में जितने समुदाय, उसको सत्ता मिलने की संभावना उतनी ज्यादा. इस बीच सत्ता के शिखर पर बैठने के लिए बीजेपी और समाजवादी पार्टी से लेकर बहुजन समाज पार्टी तक, सब ब्राह्मणों को लुभाने में जुटी हैं. लेकिन इस समुदाय की वोटों को लेकर सबसे ज्यादा नींद बीजेपी की उड़ी हुई है. जानिए कैसे.

ब्राह्मण वोटरों को रिझाएंगे टेनी

यूपी में एक तो सब दलों की नजर ब्राह्मण वोटर पर है. ऊपर से बीजेपी के लिये ब्राह्मण नेता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी मुसीबत बने हुए हैं, लेकिन जिस तरह से ब्राह्मण नेताओं की बैठक में संदेश देने की कोशिश हुई है उससे तो यही लग रहा है कि बीजेपी टेनी का कद घटाने की बजाय बढ़ा रही है. पत्रकारों को गाली देकर चर्चा में आये गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बीजेपी ने उन सोलह नेताओं की लिस्ट में शामिल किया है, जो ब्राह्मण वोटरों को रिझाएंगे.

रविवार को दिल्ली में बीजेपी के यूपी में चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के घर जो बैठक हुई उसमें टेनी मौजूद थे और उसी बैठक में ब्राह्मण नेताओं की एक कमेटी बनाई गई.


UP Elections: यूपी में ब्राह्मण वोटों ने उड़ा रखी है BJP की नींद, क्या इसलिए टेनी को झेल रही है पार्टी?

(अजय मिश्रा टेनी)

बीजेपी कैसे ब्राहम्णों को रिझाएगी?

  • 12% ब्राह्मण वोटरों को साधने के लिए 16 नेताओं की टीम बनाई गई है.
  • सभी 403 सीटों पर ब्राह्मण वोटरों को बीच जाएगी टीम.
  • अपने अपने इलाके के प्रतिष्ठित ब्राह्मण समाज के लोगों से मिलेंगे नेता.
  • टीम के लोग बताएंगे कि सरकार ने क्या कुछ काम किया है.

ब्राह्मण नेताओं की टीम राज्य के ब्राह्मणों को बताएगी कि कैसे मोदी और योगी सरकार ने उनके समाज के लिए काम किया है. इनमें सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण, अयोध्या, काशी में मंदिरों के भव्य निर्माण जैसे काम शामिल हैं. पार्टी नेताओं का मानना है कि ये टीम ब्राह्मणों के बीच जाएगी तो उनकी नाराजगी दूर होगी.

यूपी में बीजेपी लिए ब्राह्मण क्यों जरूरी हैं?

यूपी में फिलहाल दलित मायावती और यादव अखिलेस यादव के पक्ष में हैं. ऐसे में बीजेपी को हर हाल में ब्राह्मण वोटों को अपने पक्ष में करना जरूरी है. यूपी में ब्राह्मणों का वोट तकरीबन 12 से 14 फीसदी ही है, लेकिन चुनावी इतिहास बताता है कि उन्होंने किसी भी पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाई है. यूपी को अब तक छह ब्राह्मण मुख्यमंत्री मिल चुके हैं. नारायण दत्त तिवारी के बाद यूपी में कोई भी ब्राह्मण समुदाय से मुख्यमंत्री नहीं बन सका.


UP Elections: यूपी में ब्राह्मण वोटों ने उड़ा रखी है BJP की नींद, क्या इसलिए टेनी को झेल रही है पार्टी?

(सीएम योगी के साथ पीएम मोदी)

चुनावी जानकारों का मानना है कि यूपी में पिछले तीन दशकों से ब्राह्मण समुदाय राजनीतिक पार्टियों के लिए महज एक वोटबैंक बनकर रह गया है. साल 2007 में बीएसपी ने ब्राह्मणों को अपने साथ जोड़कर ही सरकार बनाई थी. साल 2014 में केंद्र में मोदी सरकार आई, तब यूपी में बीजेपी को 80 में से 71 सीटों पर जीत मिली थी. साल 2017 में योगी की सरकार बनवाने में भी उनकी भूमिका को नज़रंदाज़ नहीं किया जा सकता. 

ऐसे में यूपी में ब्राह्मण वोटरों पर मायावती से लेकर अखिलेश यादव तक की नजर है. ब्राह्मण अगर बीजेपी से दूर जाता है तो फिर बीजेपी के लिए सत्ता में वापसी मुश्किल हो जाएगी. शायद यही वजह है कि बीजेपी इतना सब होने के बाद भी गालीबाज मंत्री टेनी को झेल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन विपक्ष सुने'
हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुए 4 बिल, कौन-कौन से हैं ये विधेयक
हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुए 4 बिल, कौन-कौन से हैं ये विधेयक
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget