एक्सप्लोरर

UP Elections 2022: महिला वोटरों को साधने की तैयारी में कांग्रेस, प्रियंका गांधी का 100 दिनों का एक्शन प्लान जानिए

UP Election 2022: यूपी में महिला वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस का पूरा एक्शन प्लान abp न्यूज के पास है. महा-जनसंपर्क अभियान चलाने के लिए साढ़े 7 हजार युवा महिलाओं की ब्रिगेड तैयार की गई है.

UP Election 2022: ".. सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे",  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को चित्रकूट में महिलाओं के बीच "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" संवाद कार्यक्रम में यह हुंकार भरी. दरअसल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का एलान कर प्रियंका गांधी ने बड़ा दांव खेला है. टिकट के अलावा प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए बड़े-बड़े वादे भी किए हैं जिनको लेकर अलग से घोषणापत्र तैयार किया जा रहा है. जानिए प्रियंका गांधी का 100 दिनों का एक्शन प्लान क्या है.

प्रियंका गांधी के इस मिशन को धार देने के लिए यूपी कांग्रेस ने अगले 100 दिनों का एक्शन प्लान तैयार किया है. यूपी में करीब 7 करोड़ महिला वोटर हैं. कांग्रेस इनमें से 3 से 4 करोड़ महिला वोटरों तक पहुंचने के लिए बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरु करने जा रही. इसके लिए साढ़े सात हजार युवा लड़कियों की "लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ ब्रिगेड" तैयार की गई है. सूत्रों के मुताबिक यह ब्रिगेड अगले 100 दिनों में 4 करोड़ महिला वोटरों से 4 से 5 बार संपर्क करेगी.

एबीपी न्यूज के पास है कांग्रेस का पूरा एक्शन प्लान

यूपी में महिला वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस का पूरा एक्शन प्लान एबीपी न्यूज के पास है. महा-जनसंपर्क अभियान चलाने के लिए साढ़े 7 हजार युवा महिलाओं की "लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ" ब्रिगेड तैयार की गई है जिनका प्रशिक्षण आखिरी दौर में है. 150 प्रोफेशनल इस अभियान पर काम कर रहे हैं. इसके तहत पूरे राज्य में 2 लोगों की 4 हजार टीमें बनाई जाएंगी जो रोजाना कम से कम 50 महिलाओं से संपर्क करेंगी. यानी यह ब्रिगेड करीब 2 लाख महिलाओं से रोजाना संपर्क कर प्रियंका गांधी के वादों को उन तक पहुंचाएगी.

महिलाओं के लिए अलग से घोषणपत्र तैयार

महिलाओं के लिए प्रियंका गांधी ने अलग से घोषणपत्र तैयार किया है. इनमें से बड़े एलान वो कर चुकी हैं. जैसे महिलाओं को 40 फीसदी टिकट, कॉलेज जाने वाली युवतियों के लिए मोबाइल-स्कूटी, गृहणियों को साल में तीन सिलिंडर मुफ्त, सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10,000 रूपए का मानदेय, नए सरकारी पदों पर 40% महिलाओं की नियुक्ति, वृद्धा-विधवा पेंशन 1000 रुपए/प्रतिमाह देने जैसे वादे शामिल हैं.

इन्हीं वादों का फॉर्म और महिलाओं को उनकी भागीदारी बढाने के लिए प्रियंका गांधी का संदेश लेकर लड़की ब्रिगेड महिलाओं के बीच अभियान चलाएंगी. कांग्रेस ने एक करोड़ पिंक सिलिकॉन बैंड तैयार किया जो महिला वोटरों को पहनाया जाएगा इसके साथ ही करोड़ों आकर्षक स्टिकर तैयार किए गए हैं. अभियान के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं और मंहगाई के मुद्दे को भी उभारा जाएगा.

पिंक बैंड पर प्रियंका गांधी के हस्ताक्षर के साथ "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" नारा लिखा रहेगा. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का आंतरिक सर्वे बताता है कि प्रियंका गांधी द्वारा दिया गया "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" का नारा पूरे राज्य में युवतियों के बीच कम समय में काफी लोकप्रिय हुआ है.

यूपी में करीब 7 करोड़ महिला वोटर

यूपी में फिलहाल करीब 7 करोड़ महिला वोटर हैं. बीते विधानसभा चुनाव में करीब 4 करोड़ महिलाओं ने मतदान किया था. दिलचस्प यह है कि पुरुषों के 59% के मुकाबले महिलाओं का वोट 4 प्रतिशत ज्यादा यानी 63% था. बीते लोकसभा चुनाव में भी यूपी की महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले 1% अधिक वोट किया था. कांग्रेस के रणनीतिकारों के मुताबिक मतदान करने वाली महिला वोटरों में करीब 60 प्रतिशत की उम्र 18 से 35 के बीच है. इस 60% युवा वर्ग पर पार्टी की खास नजर है.

हर जिले से रोज की रिपोर्ट डिजिटल ऑपरेटर सेंट्रल कंट्रोल रूम को भेजेंगे. कंट्रोल रूम से डाटा कॉल सेंटर भेजा जाएगा. लखनऊ में कॉल सेंटर चल रहा है जहां से इन महिलाओं को व्हाट्सएप, फेसबुक से जोड़ा जाएगा और इसके जरिए उन्हें सोशल मीडिया कैम्पेन से जोड़ा जाएगा. 3 करोड़ महिला वोटरों तक कम से कम 5 बार पहुंचने का लक्ष्य है. यूपी की कुल 403 सीटों में कांग्रेस 100 सीटों पर खास फोकस कर रही है. सूत्रों के मुताबिक इन सीटों पर हर महिला से 10 बार संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है.

प्रचार अभियान पर जोर

संपर्क अभियान के अलावा पूरे राज्य में कांग्रेस 100 टाउन हॉल यानी विशेष संवाद सभाएं आयोजित करेगी जिनमें से चित्रकूट की तरह दस टाउन हॉल को प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी. अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए लड़कियों के लिए मैराथन आयोजित करने की भी योजना है जिसके विजेताओं को स्कूटी दी जाएगी. मॉल, लड़कियों की कॉलेज में प्रचार अभियान चलाया जाएगा. महिला डॉक्टरों, वकीलों जैसे 1000 महिला प्रोफेशनलों की इंफ्लूएनसर टीम बनाने और 5,000 मोबाइल यूनिट बनाने की भी योजना है. बेहतर काम करने वालों को पुरस्कृत करने का प्लान भी बनाया गया है.

बीते तीस सालों से यूपी की सोशल इंजीनियरिंग की परीक्षा में कांग्रेस पार्टी फेल होती रही है. कांग्रेस के साथ किसी भी जाति का बेस वोट नहीं है. ऐसे में महिलाओं के बीच प्रियंका गांधी की छवि को भुनाने के लिए चुनावी ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है. कांग्रेस को लगता है कि अगर महिला कार्ड सफल रहा तो उसके नम्बरों में सुधार हो सकता है इसीलिए आधी आबादी तक पहुंचने के लिए कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर योजना बनाई है.

यह भी पढ़ें-

The Sydney Dialogue: पीएम मोदी बोले- डिजिटल क्रांति की जड़ें लोकतंत्र में निहित, समझाया कैसे बदल रही लोगों की जिंदगी

Chinese Land Grab: चीन ने डोकलाम के करीब भूटान की जमीन पर एक साल के अंदर बसाए चार गांव, सैटेलाइट इमेज से दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget