एक्सप्लोरर

UP Election 2022: रैली में भीड़ जुटाने से मुश्किल में समाजवादी पार्टी, चुनाव आयोग ने दिया नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

UP Election: चुनाव आयोग ने सपा को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया है, जिसमें विफल रहने पर वह कार्रवाई कर सकती है.

EC notice to Samajwadi Party: चुनाव आयोग (Election Commission) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Part) को कोविड -19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया है. चुनाव आयोग ने ये नोटिस 14 जनवरी को सपा द्वारा लखनऊ स्थित अपने कार्यालय में एक सार्वजनिक सभा आयोजित करने के बाद दिया है. रैली को 'वर्चुअल इवेंट' बताया गया था, जिसमें सैकड़ों समर्थकों ने भाग लिया था. चुनाव आयोग ने सपा को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया है, जिसमें विफल रहने पर वह कार्रवाई कर सकती है.

नोटिस में क्या कहा गया

सपा महासचिव को भेजे गए नोटिस में कहा गया है, ‘‘आपका स्पष्टीकरण, नोटिस प्राप्त करने के 24 घंटे के अंदर आयोग के पास पहुंचना चाहिए, जिसमें नाकाम रहने पर आयोग आपको सूचित किए बगैर विषय में उपयुक्त फैसला लेगा.’’ बता दें कि चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को कोविड -19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए फिजिकल रैलियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी. शनिवार को इस प्रतिबंध को 22 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया. 

इससे पहले शुक्रवार को लखनऊ पुलिस ने रैली में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. लखनऊ के पुलिस आयुक्त ने सपा के लगभग 2500 नेताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और 341 के तहत महामारी रोग अधिनियम की संबंधित धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की थी. शहर के पुलिस प्रमुख ने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने से पहले वीडियो साक्ष्य हासिल किए गए थे. 

सपा ने बचाव में क्या कहा था

सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि यह हमारे पार्टी कार्यालय के अंदर एक वर्चुअल इवेंट था. हमने किसी को नहीं बुलाया लेकिन लोग आए. लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए काम करते हैं. बीजेपी के मंत्रियों के यहां और बाजारों में भी भीड़ थी, लेकिन उन्हें हमसे दिक्कत है. 

ये भी पढ़ें- Assembly Election 2022: 22 जनवरी तक बड़ी फिजिकल रैलियों पर रोक, कोरोना की मौजूदा स्थिति के बाद चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

BJP Candidates List 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का एलान, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget