एक्सप्लोरर

BJP Candidates List 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का एलान, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी

UP Election BJP Candidates List 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है. आज बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का एलान कर दिया है. 

UP Election BJP Candidates List 2022: देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है. आज बीजेपी ने अपने 107 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे. वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की सिराथु सीट से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब 170 सीटों पर उम्मदीवारों के नाम पर चर्चा की थी.

63 सिटिंग विधायकों को फिर से टिकट मिला- बीजेपी

बीजेपी ने कुल 107 नामों का एलान किया है, इनमें से 63 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है. पहले और दूसरे चरण में बीजेपी ने 20 विधायकों का टिकट काटा है. जिन्हें टिकट दिया है, उनमें 44 ओबीसी, 19 एससी और 10 महिलाओं को टिकट दिया है. प्रतिशत के हिसाब से बात करें तो 68 % उम्मीदवार ओबीसी, एससी और महिलाएं हैं.

देश में विकास के रूप में नंबर-1 बनकर ऊभरा यूपी- बीजेपी

इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘’योगी जी की सरकार ने पिछले 5 साल में गुंडाराज, भ्रष्टाचारियों, माफियों पर नकेल कसने का काम किया है. बेटियां रात में भी निडर होकर घूम सकती हैं. मैं दावे से कह सकता हूं कि योगी जी ने यूपी को दंगामुक्त राज्य बनाकर दिया है. आज यूपी में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं. जो यूपी एक समय में बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, आज वही यूपी देश में विकास के रूप में नंबर-1 बनकर ऊभरा है.’’

विधायकों के बीजेपी छोड़ने से पार्टी बैकफुट पर

योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान, धर्म सिंह सैनी और उनके समर्थक विधायकों के बीजेपी छोड़ने और समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद से पार्टी बैकफुट पर है.

10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनज़र यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक रैलियों और रोड शो की अनुमति नहीं दी है.

यहां देखें पूरी लिस्ट-


BJP Candidates List 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का एलान, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी


BJP Candidates List 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का एलान, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी


BJP Candidates List 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का एलान, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी


BJP Candidates List 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का एलान, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी


BJP Candidates List 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का एलान, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी


BJP Candidates List 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का एलान, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी




BJP Candidates List 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का एलान, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी

यह भी पढ़ें-

BSP Candidates List 2022: यूपी चुनाव के लिए BSP ने किया 53 उम्मीदवारों का एलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Election 2022: चंद्रशेखर ने एसपी के साथ गठबंधन पर लगाया ब्रेक, अखिलेश यादव पर लगाया यह गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget