एक्सप्लोरर

PM Modi meets BJP MPs: पीएम मोदी ने यूपी के बीजेपी सांसदों से की मुलाकात, अजय मिश्रा टेनी रहे नदारद

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसदों से नाश्ते पर मुलाकात की और विभिन्न “गैर-राजनीतिक” मुद्दों पर उनसे चर्चा की.

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसदों से नाश्ते पर मुलाकात की और विभिन्न “गैर-राजनीतिक” मुद्दों पर उनसे चर्चा की. यह जानकारी सूत्रों ने दी. उनके मुताबिक प्रधानमंत्री ने सांसदों से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं राजनीति से इतर लोगों के साथ अधिक से अधिक जुड़ने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि बैठक में 36 सांसदों के अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी शिरकत की. 

हालांकि चर्चा के केंद्र में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा रहे. वह इस बैठक से नदारद थे. ज्ञात हो कि मिश्रा के पुत्र लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी हैं और विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिशों में लगे हैं. संसद के शीतकालीन सत्र में पिछले कुछ दिनों से विपक्षी दल इस मुद्दे को उठाकर हंगामा कर रहे हैं और मिश्रा के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. 

सूत्रों ने कहा कि यहां अपने सरकारी आवास पर बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने ज्यादातर ‘‘गैर-राजनीतिक’’ मुद्दों पर चर्चा की और यह एक अनौपचारिक बैठक थी. सूत्रों ने बताया कि सांसदों ने काशी विश्वनाथ गलियारे के निर्माण के लिए मोदी की सराहना की और गलियारे के निर्माण में जुटे श्रमिकों के साथ प्रधानमंत्री के दोपहर का भोजन करने का विशेष उल्लेख किया. सांसदों ने कहा कि विशेषकर उत्तर प्रदेश की जनता ने इस कदम को खूब सराहा. 

इन राज्य के सांसदों से भी मिल चुके हैं पीएम

आजादी का अमृत महोत्सव का उल्लेख करते हुए मोदी ने सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्रों में खेलों की प्रतिस्पर्धा करने और इसके जरिए बेहतर स्वास्थ्य की संस्कृति विकसित करने की सलाह दी. संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र के दौरान बीजेपी सांसदों के विभिन्न समूहों के साथ प्रधानमंत्री की यह चौथी मुलाकात थी. वह अब तक पूर्वोत्तर राज्यों, दक्षिणी राज्यों और मध्य प्रदेश के सांसदों से मिल चुके हैं. 

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देश के सबसे बड़े सूबे के सांसदों की प्रधानमंत्री से मुलाकात को अहम माना जा रहा है. बीजेपी इस बार अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ रही है. अगले साल की शुरुआत में वहां विधानसभा के चुनाव होने हैं और इसमें जीत हासिल करने के लिए पार्टी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. 

प्रधानमंत्री पिछले एक महीने में कई बार राज्य का दौरा कर चुके हैं और कई विकास कार्यों का उद्घाटन कर चुके हैं. आने वाले दिनों में उनके और भी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 312 सीटों पर और सहयोगी दलों को 13 सीटों पर विजय मिली और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की बीजेपी की सरकार बनी थी.

इसे भी पढ़ें- Women’s Marriage Age: लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के केंद्र के प्रस्ताव पर SP सांसद के बिगड़े बोल, बीजेपी ने साधा निशाना

Sameer Wankhede का कार्यकाल 31 दिसंबर को होगा समाप्त, 300 से ज्यादा गिरफ्तारियां...1000 करोड़ की ड्रग्स, ऐसा रहा सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget