एक्सप्लोरर

यूपी: डीजी होम सूर्य कुमार शुक्ला ने खुलेआम ली शपथ, 'अयोध्या में बनाएंगे राम मंदिर'

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह दिख रहा है कि यूपी के डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला धार्मिक संगठन के लोगों के साथ मिलकर राम मंदिर बनाने की शपथ ले रहे हैं.

लखनऊ: पिछले 25 सालों से अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए नेता और धार्मिक संगठन के कार्यकर्ता ही कसमें खाया करते थे लेकिन अब इस सूची में उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी भी शामिल हो गए हैं. एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह दिख रहा है कि यूपी के डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला धार्मिक संगठन के लोगों के साथ मिलकर राम मंदिर बनाने की शपथ ले रहे हैं.

गुरुवार को लखनऊ यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में सूर्य कुमार शुक्ला ने हिंदू संगठन के लोगों के साथ मिल कर राम मंदिर बनाने की शपथ ली.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि डीजी साधुओं और अन्य लोगों के साथ मिल कर हाथ फैला कर राम मंदिर बनाने की शपथ ले रहे हैं. शपथ लेते हुए सभी लोग प्रतिज्ञा ले रहे हैं, "हम रामभक्त आज इस कार्यक्रम के दौरान ये संकल्प लेते हैं कि जल्द से जल्द राम मंदिर का भव्य निर्माण हो. जय श्री राम, जय श्री राम."

शुक्ला के इस कदम की चौतरफा आलोचना हो रही है. लोग डीजी पर सांप्रदायिक विचारों को फैलाने का आरोप लगा रहे हैं. लोग सवाल कर रहे हैं कि अगर एक आईपीएस अधिकारी इस कदर धार्मिक मतावलंबियों का समर्थन करेगा तो प्रदेश की कानून व्यवस्था कैसे ठीक हो सकेगी.

सूर्य कुमार शुक्ला 1982 के बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. शुक्ला यूपी के डीजीपी के रेस में भी रह चुके हैं.

हालांकि, डीजी के पद पर रहते हुए ऐसे राजनीतिक आयोजनों में हिस्सा लेना नियम का उलंघन है. इस तरह राम मंदिर बनाने की शपथ लेना सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करना है. अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget