एक्सप्लोरर

बीजेपी की आंधी में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ, बीएसपी ने की वापसी

2014 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी 80 लोकसभा सीटों वाली यूपी में खाता भी नहीं खोल सकी थी. जबकि इसी साल हुए यूपी विधानसभा चुनाव में मायावती की पार्टी को महज 19 सीटें मिली थीं.

नई दिल्ली: साल 2017 यूपी विधानसभा में मिली जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए बीजेपी ने यूपी निकाय चुनाव में भी प्रचंड जीत दर्ज की. इन नतीजों के बूते योगी आदित्नाथ अपने पहले इम्तिहान में आला दर्जे से पास हो गए. बीजेपी की आंधी में जहां समाजवादी पार्टी ताश के पन्नों की तरफ बिखर गई और खाता तक नहीं खोल सकी, वहीं मायावती ने अपने वापसी की संकेत दे दिया है. कुल 16 मेयर पदों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी 14 सीटों पर जीती को मेरठ और अलीगढ़ में बीएसपी ने जीत हासिल की है. बीएसपी की ये जीत इस बात को साबित करती है कि सूबे में उसका जनाधार अभी कायम है.

ये जीत इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि इसने ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी. क्या मायावती ने दलित मतदाताओं को एक बार फिर अपने पाले में कर लिया है जो बीजेपी के तरफ चले गए थे, ये सवाल भी उठने लगा है. बीएसपी ने यूपी के चार बड़े शहरों आगरा, अलीगढ़, मेरठ और झांसी में बड़ी मौजूदगी दर्ज कराई. आगरा और झांसी में बीएसपी ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी.

ऐसे में ये नतीजे बीजेपी के लिए चिंता की बात है. इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव और 2014 के चुनाव में इन इलाकों में बीजेपी की प्रचंड जीत हुई थी. 2014 के लोकसभा चुनाव में तो बीएसपी 80 लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में खाता भी नहीं खोल सकी थी. जबकि इसी साल हुए यूपी विधानसभा चुनाव में मायावती की पार्टी को महज 19 सीटें मिली थीं.

राजनीति के जानकारों की मानें तो योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद पश्चिम यूपी में राजपूतों-दलितों में संघर्ष बढ़ा. इससे भीम सेना और रावण सेना के बैनर तले दलित एकजुट हुए हैं. राजनीति के जानकारों की बात में दम इसलिए है क्योंकि बीएसपी का वोट बैंक लगातार बढ़ रहा है. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी को करीब 20 फीसदी वोट मिले थे. लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में फिर बीएसपी का वोट बैंक बढ़ा और ये 22 फीसदी तक पहुंच गया.

बीएसपी भले इस चुनाव में बड़ी जीत न दर्ज कर पाई हो लेकिन उसने साफ कर दिया है कि यूपी में ‘हाथी’ की ताकत को खारिज नहीं किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के खिलाफ CJP ने फिर कर दिया बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले यहां करेगी प्रदर्शन, दीपके भी पहुंचेंगे
SIR के खिलाफ CJP ने फिर कर दिया बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले यहां करेगी प्रदर्शन, दीपके भी पहुंचेंगे
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
उर्दू माध्यम के SSC परीक्षार्थियों के लिए मसीहा बने ओवैसी, दी आर्थिक मदद, केंद्र पर हमला
उर्दू माध्यम के SSC परीक्षार्थियों के लिए मसीहा बने ओवैसी, दी आर्थिक मदद, केंद्र पर हमला
उमर खालिद-शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मांगी जमानत
उमर खालिद-शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मांगी जमानत

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget