एक्सप्लोरर

सहारनपुर कांड : मायावती पर बीजेपी का वार, राहुल गांधी को बताया 'ट्रेजेडी टूरिस्ट'

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुई हिंसा पर राजनीति जारी है. एक तरफ जहां विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार पर हमले कर रहा है वहां अब बीजेपी ने करारा पलटवार किया है. योगी सरकार के प्रवक्ता और मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का दावा करते हुए विपक्ष पर हमला बोल दिया है.

सहारनपुर में त्वरित कार्रवाई हुई, आरोपी गिरफ्तार हुए : शर्मा

ट्वीट कर शर्मा ने कहा है कि 'सहारनपुर में त्वरित कार्रवाई हुई, आरोपी गिरफ्तार हुए, तीन एफआईआर दर्ज हुई, अधिकारियों पर कार्रवाई हुई.' गौरतलब है कि सहारपुर के डीएम और एसपी दोनों को सरकार ने लापरवाही पाए जाने के बाद हटा दिया था. इसके साथ ही इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं.

यह भी पढ़ें : मोदी के तीन साल पर कांग्रेस का वार, बोलीं- ‘कलाकारी की हो रही है राजनीति, फैली बेरोजगारी’

अब ट्रेजेडी टूरिस्ट राहुल गांधी जाने की तैयारी में हैं : शर्मा

साथ ही योगी सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मायावती पर हमला बोला. उन्होंने लिखा है कि 'सहारनपुर में शांति बहाल हो गई थी. बहन मायावती के जाने के बाद हालात बिगड़े.' इसके साथ ही इसी ट्वीट में उन्होंने राहुल गांधी पर हमला कर दिया. लिखा कि 'अब ट्रेजेडी टूरिस्ट राहुल गांधी जाने की तैयारी में हैं.'

जनता जाति और नफरत की राजनीति नकार चुकी है : शर्मा

शर्मा ने ट्वीट में दावा किया है कि 'जनता जाति और नफरत की राजनीति नकार चुकी है. योगी सरकार सबकी सरकार है. यह विकास की राजनीति का दौर है.' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर सपा, बसपा, कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं. लोगों से अपील है कि किसी बहकावे में न आएं.'

यह भी पढ़ें : जेवर कांड : कांग्रेस-सपा ने बीजेपी के घेरा, बताया प्रदेश सरकार के माथे का कलंक

योगी सरकार के खिलाफ साजिश के तहत अशान्ति फैलाने की कोशिश : शर्मा

साथ ही उन्होंने लिखा कि 'पश्चिम उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के खिलाफ साजिश के तहत अशान्ति फैलाने की कोशिश की जा रही है. नौजवानों को भड़काने की कोशिश की जा रही है. कुछ लोग दलितों के मसीहा और मुसलमानों के रहनुमा बन राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं. आमजन से अपील है कि किसी बहकावे में न आएं.'

यहां कई दौर की हिंसा हुई है जिसमें जनहानि भी हुई है

गौरतलब है कि पिछले कई सप्ताह से सहारनपुर में तनाव व्याप्त है. यहां कई दौर की हिंसा हुई है जिसमें जनहानि भी हुई है. सबसे पहले मूर्ति लगाने को लेकर दो गुटों के बीच हंगामा शुरू हुआ था. इसके बाद गोलीबारी और आगजनी की घटनाएं हुईं. अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने INDIA गठबंधन को दिया मैसेज तो ममता बनर्जी गुट बोला, 'हमलोग...'
अभिजीत दीपके ने INDIA गठबंधन को दिया मैसेज तो ममता बनर्जी गुट बोला, 'हमलोग...'
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
5 राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू, EC की टीम पहुंची उत्तराखंड
5 राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू, EC की टीम पहुंची उत्तराखंड

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget