एक्सप्लोरर

यूपी-महाराष्ट्र ATS ने ध्वस्त किया ISI का बड़ा नेटवर्क, मुंबई-फैजाबाद से तीन एजेंट गिरफ्तार

नई दिल्ली: भारत में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा बड़ा रैकेट पकड़ा गया है. इस रैकेट के तार यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक फैले हुए हैं. आईएसआई के इस खुफिया मॉड्यूल के पकड़े जाने से और भी कई राज खुलने की उम्मीद है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के दोनों मोहरे भारत की बर्बादी के सपने देख रहे थे. यूपी एटीएस, मिलिट्री और यूपी खुफिया विभाग के साझा अभियान में आफताब अली नाम के आईएसआई को गिरफ्तार किया गया है.

यूपी-महाराष्ट्र ATS ने ध्वस्त किया ISI का बड़ा नेटवर्क, मुंबई-फैजाबाद से तीन एजेंट गिरफ्तार

फैजाबाद सेना का भर्ती और ट्रेनिंग सेंटर है. आफताब को आईएसआई ने खासतौर पर फैजाबाद में संपर्क बनाने और सेना के ठिकानों और गतिविधियों की जानकारी के लिए रखा था. आफताब को पाकिस्तान में आईएसआई की ट्रेनिंग भी दी गई थी. आफताब अली दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के संपर्क में भी था.

वहीं मुंबई में पकड़ा गया हवाला कारोबारी अल्ताफ, मुंबई में बैठकर आईएसआई एजेंटों के लिए पैसों का इंतजाम करता था. आरोप है कि अल्ताफ को हवाला के जरिए आईएसआई से पैसे मिलते थे और वो इस पैसे को आगे देता था. अल्ताफ ने ही आईएसआई के कहने पर आफताब के खाते में पैसा जमा किया. अल्ताफ के पास से लगभग 70 लाख रुपये बरामद किए गए हैं.

फैजाबाद से पकड़े गए आफताब से कई राज और खुल सकते हैं. आफताब के पास से फोन बरामद हुआ है जिससे वो आईएसआई को नक्शे भेजा करता था. गिरफ्तार आरोपी को आज फैजाबाद या लखनऊ की कोर्ट में पेश किया जा सकता है. भारतीय खुफिया एजेंसियों के लिए ये बड़ी कामयाबी है. पूछताछ के बाद आईएसआई से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.

ISI एजेंट आफताब अली को जासूसी के बदले रुपए देने वाला दूसरा ISI एजेंट ‘जावेद’ मुंबई से गिरफ्तार हो चुका है. जावेद को ही पाकिस्तान से पैसा जमा करने के निर्देश मिलते थे और उसके बताने पर अल्ताफ ने खाते में पैसे जमा कराए थे. उसके पास से पुख्ता प्रमाण मिले है कि उसने पाकिस्तान स्थित एजेंट के निर्देश पर आफताब (फ़ैज़ाबाद) के खाते में जासूसी के एवज़ में पैसा जमा किया था. महाराष्ट्र ATS के साथ मिल कर उससे पूछताछ की जा रही है. अन्य एजेन्टों के भी नाम खुलने की आशा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget