एक्सप्लोरर

Election Commission PC Highlights: चुनाव आयोग ने कहा, UP में सभी पार्टियां समय पर चाहती हैं मतदान, एक घंटा बढ़ाया जाएगा वोटिंग टाइम

UP Assembly Elections 2022: चुनाव आयोग ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल समय पर चुनाव चाहते हैं. कुछ राजनीतिक दल ज्यादा रैलियों के खिलाफ हैं.

Election Commission Press Conference: चुनाव आयोग ने लखनऊ में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें चुनाव आयोग ने कहा कि यूपी के सभी राजनीतिक दल समय पर चुनाव चाहते हैं. कुछ राजनीतिक दल ज्यादा रैलियों के खिलाफ हैं. सूबे में फाइनल वोटर लिस्ट 5 जनवरी के बाद आएगी. इसका मतलब है कि चुनाव की तारीखों का ऐलान भी 5 जनवरी के बाद ही होगा. चुनाव आयोग ने वोटिंग टाइम भी एक घंटा बढ़ाने का ऐलान किया. मतदान के दिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा.

आयोग ने कहा कि पार्टियां घनी आबादी वाले इलाकों में बूथ बनाने के खिलाफ हैं. रैलियों में कोविड के नियमों को लेकर हम भी चिंतित हैं. राजनीतिक पार्टियों से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी बात हुई है. चुनाव आयोग ने कहा कि यूपी में इस बार 52 फीसदी नए वोटर हैं. फाइनल वोटर लिस्ट 5 जनवरी को आएगी. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी वोटिंग बूथ पर VVPAT मशीनें लगाई जाएंगी. चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए करीब 1 लाख वोटिंग बूथ पर लाइव वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी.

UP Assembly Elections 2022: यूपी की वो सीटें जहां मुस्लिम मतदाताओं के वोट पलट सकते हैं उम्मीदवारों की किस्मत

चुनाव आयोग ने कहा, राज्य में अब तक मतदाताओं की कुल संख्या 15 करोड़ से अधिक है. अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाता के वास्तविक आंकड़े आएंगे. अंतिम प्रकाशन के बाद भी अगर किसी का नाम ना आए तो वो क्लेम कर सकते हैं. SSR 2022 के अनुसार अबतक 52.8 लाख नए मतदाताओं को शामिल किया गया है. इसमें 23.92 लाख पुरुष और 28.86 लाख महिला मतदाता हैं. 18-19 आयु वर्ग के 19.89 लाख मतदाता हैं.

सुशील चंद्रा ने आगे कहा, साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनावों में 61 फीसदी मतदान हुआ था. साल 2019 के लोकसभा चुनावों में 59 प्रतिशत वोट पड़े थे. यह चिंता की बात है कि ऐसे राज्य जहां राजनीतिक जागरूकता इतनी ज्यादा है, वहां कम वोटिंग क्यों हो रही है. 

Omicron: 'केन्द्र पहले फ़्लाइट रोक देता तो दिल्ली में नहीं फैलता ओमिक्रोन, हो रहा कम्युनिटी स्प्रेड', बेकाबू कोरोना के बीच बोले सत्येन्द्र जैन

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने यह भी कहा कि रैलियों में नफरती भाषण व रैलियों में हो रही भीड़ पर भी कुछ दलों ने चिंता जताई है. पोलिंग बूथ पर पर्याप्त संख्या में महिला बूथकर्मी की भी मांग की गई है. 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 80 साल से अधिक मतदाताओं को, दिव्यांगजनों को और कोविड पेशेंट का वोट चुनाव आयोग की टीम घर जाकर कास्ट कराएगी. पहली बार ये सुविधा दी जा रही है. 1500 लोगों पर एक बूथ होता था लेकिन इस बार 1250 मतदाता एक बूथ पर जाएंगे. इस तरह 11000 मतदान केंद्र बढ़ गए हैं. अब 1,74,351 मतदान स्थल हैं.


J&K Encounter: अनंतनाग मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद, एक पाकिस्तानी समेत जैश के 3 आतंकी भी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget