एक्सप्लोरर

अनौपचारिक राय-मशविरे से ज़्यादा कुछ नहीं है कश्मीर मुद्दे पर आज हो रही UNSC की बैठक

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को होने वाली इस बैठक का सही आकलन इसी बात से होगा कि क्या इसके बाद सुरक्षा परिषद की कोई औपचारिक बैठक कश्मीर के विषय पर बुलाए जाने का फैसला होता है?

नई दिल्लीः चीन के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों की एक बैठक कश्मीर मुद्दे पर बुलाई गई है. सुरक्षा परिषद सदस्य देशों की यह अनौपचारिक बैठक न्यूयॉर्क समयानुसार सुबह 10 बजे यानी भारतीय समयानुसार करीब साढ़े 7 बजे शुरू होगी. ध्यान रहे कि यह एक अनौपचारिक बैठक है जिसमें सदस्य देश अपनी राय रखेंगे. साथ ही यह भी आकलन होगा कि क्या इस मामले पर सुरक्षा परिषद की औपचारिक बैठक बुलाई जाने की गुंजाइश व ज़रूरत है अथवा नहीं.

विषय की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक इस तरह की बैठक सामान्यतया केवल अनौपचारिक तौर पर सदस्य देशों की राय जानने के लिए होती हैं. ऐसी अनौपचारिक मशविरा बैठकें यूएन बिल्डिंग के सुरक्षा परिषद कक्ष में भी नहीं होती. बल्कि किसी अन्य कॉन्फ्रेंस रूम में होती हैं. सुरक्षा परिषद की औपचारिक बैठकों के विपरीत न तो इनका रिकॉर्ड रखा जाता है और न ही कोई प्रस्ताव पारित किया जाता है.

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को होने वाली इस बैठक का सही आकलन इसी बात से होगा कि क्या इसके बाद सुरक्षा परिषद की कोई औपचारिक बैठक कश्मीर के विषय पर बुलाए जाने का फैसला होता है? क्योंकि सुरक्षा परिषद की औपचारिक बैठक के बाद ही किसी प्रस्ताव पर फैसला होता है. अनौपचारिक बैठक में यदि अधिकतर देश यह राय देते हैं कि इसके लिए औपचारिक बैठक बुलाने की ज़रूरत नहीं है तो शुक्रवार को होने वाली कवायद के बहुत मायने नहीं हैं.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 5 स्थाई सदस्यों के अलावा 10 अस्थाई सदस्य होते हैं. सुरक्षा परिषद की मौजूदा अध्यक्षता पोलैंड के पास है.

लाल किले से पीएम मोदी: 92 मिनट के भाषण में 75 दिन का दिया हिसाब, 5 साल का प्लान भी समझाया, पढ़ें- सभी बड़ी बातें

पीएम मोदी का लक्ष्य, हर तीन लोकसभा क्षेत्र के बीच होगा एक मेडिकल कॉलेज, 2 करोड़ बेघर परिवारों को मिलेगा मकान

PM मोदी ने किया सीडीएस का ऐलान, जानें क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के कहा- अनुच्छेद-371 एच में बदलाव नहीं होगा

पाकिस्तान की तरफदारी में चीन की चालबाजी, कश्मीर पर UN सुरक्षा परिषद में चर्चा की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget