एक्सप्लोरर

देश में आज से Unlock 5 पर अमल शुरू, 7 महीने बाद सिनेमाघर होंगे गुलज़ार, दर्शकों को करना होगा इन नियमों का पालन

देश के 10 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने यहां सिनेमाघरों को खोलने का फैसला किया है. सिनेमाघर पहुंचकर फिल्म देखने वालों को अब ई-टिकट के जरिए ही एंट्री मिलेगी.

नई दिल्ली: देशभर में केंद्र सरकार की ओर से अनलॉक 5 के तहत दी गई रियायतों पर आज से कई राज्यों में अमल शुरू हो जाएगा. अनलॉक 5 में केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को कुछ शर्तों के साथ खोलने की इजाज़त दी है. लॉकडाउन के बाद से पहली बार ये सिनेमाघर आज खोले जाएंगे. इसको लेकर सिनेमाघर चलाने वालों ने सात महीने बाद सिनेमाहॉल को खोलने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. लेकिन सिनेमाहॉल तक जाने वाले लोगों के लिए कोरोना काल में फिल्म देखने का अनुभव बदलने वाला है.

सिनेमाघरों में क्या क्या बदलेगा रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के 10 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने यहां सिनेमाघरों को खोलने का फैसला किया है. सिनेमाघर पहुंचकर फिल्म देखने वालों को अब ई-टिकट के जरिए ही एंट्री मिलेगी. कोरोना काल से पहले तक कई सिनेमाघरों में दाखिल होने के लिए कागजी टिकट दिखाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इतना ही नहीं जो लोग सिनेमाघर के काउंटर पर जाकर भी टिकट खरीदेंगे उनको भी ई-टिकट ही मिलेगा. ई-टिकट लेने के बाद दर्शक सिनेमा घर में दाखिल हो सकेंगे.

सिनेमाघर के अंदर सिर्फ वही लोग जा सकेंगे, जिनकी उम्र 6 साल से ऊपर और 60 साल से नीचे होगी. 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग फिलहाल सिनेमा हॉल में जाकर पिक्चर नहीं देख सकेंगे. इसके अलावा सिनेमाघर में उसकी क्षमता के हिसाब से केवल 50 फीसदी दर्शक ही किसी फिल्म का मज़ा उठा सकेंगे. इसके लिए सिनेमा मालिकों को दर्शकों को एक सीट छोड़ कर बैठाना होगा. यानी दर्शक के बगल वाली एक सीट को खाली रखना होगा.

देश में आज से Unlock 5 पर अमल शुरू, 7 महीने बाद सिनेमाघर होंगे गुलज़ार, दर्शकों को करना होगा इन नियमों का पालन

साथ ही फिल्म देखने वाले दर्शकों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप का होना भी ज़रूरी होगा. इसके अलावा सिनेमा हॉल के अंदर कुछ भी खाने पीने की मनाही होगी. यानी अब फिल्म के साथ दर्शक पॉपकॉर्न का मज़ा नहीं उठा पाएंगे. साथ ही सैनिटाइज़ेशन का खास खयाल भी रखना होगा.

चंडीगढ-पंजाब में आज से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल पंजाब सरकार ने 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है. कोरोना महामारी के बाद करीब 6 महीने बाद पहली बार आज स्कूल खुलेंगे. स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. परिजनों की लिखित अनुमति के बाद ही स्टूडेंट्स स्कूल जा सकेंगे.

महाराष्ट्र में आज से शुरू होगी मेट्रो सेवा, अभी नहीं खुलेंगे धार्मिक स्थल और सिनेमाघर महाराष्ट्र सरकार ने अपने अभियान ‘बिगिन अगेन’ के तहत आज से मुंबई में मेट्रो ट्रेन का संचालन करने की मंज़ूरी दी है. यहां जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, सरकार ने इसके साथ ही आज से सभी सरकारी और निजी पुस्तकालयों को फिर से खोलने की भी अनुमति दी, जिसके लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. सरकार ने निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर उद्योग प्रदर्शनियों को भी इजाजत दे दी है.

स्थानीय साप्ताहिक बाजारों को भी निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर फिर से खोलने की इजाजत दी गई है. इसमें जानवरों के बाजार भी शामिल हैं. भीड़ कम करने के उद्देश्य से बाजार और दुकानों को रात नौ बजे तक दो अतिरिक्त घंटे खोलने की इजाजत होगी. सरकार ने विभिन्न हवाई अड्डों पर आने वाले घरेलू यात्रियों के लिए कोविड-19 जांच के बाद अमिट स्याही से मुहर लगाना बंद करने का फैसला किया है. इसी तरह से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच और उन पर मोहर लगाना भी बंद किया जाएगा.

लॉकडाउन के बाद पहली बार आज कोलकाता-रांची के बीच दौड़ेगी शताब्दी एक्सप्रेस कोरोना वायरस की वजह से फैली महामारी से पिछले कई महीनों से चल रहे लॉकडाउन के बाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और झारखंड की राजधानी रांची के बीच पहली स्पेशल ट्रेन आज से शुरू होने जा रही है. हावड़ा एवं रांची के बीच शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के टिकट की बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू हो गयी है.

ये भी पढ़ें कोरोना वायरस के चलते फ्रांस ने पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी का किया एलान  'बांग्लादेश के आगे निकलने वाले' राहुल गांधी के बयान पर सरकार का निशाना, जानें क्या कहा? 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India at 2047 Conclave Live: ईरान संकट से भारत पर क्या पड़ेगा असर? योजना आयोग के पूर्व अध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने दिया जवाब
LIVE: ईरान संकट से भारत पर क्या पड़ेगा असर? योजना आयोग के पूर्व अध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने दिया जवाब
रूस से तेल की खरीद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान' परमिशन देंगे'
रूस से तेल की खरीद पर इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान...'
ममता बनर्जी को एक और झटका, TMC में टूट की खबरों के बीच एक और जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और झटका, TMC में टूट की खबरों के बीच एक और जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
डीके शिवकुमार आज बनेंगे कर्नाटक के CM, कैबिनेट में कौन-कौन होगा शामिल, ये रही लिस्ट
डीके शिवकुमार आज बनेंगे कर्नाटक के CM, कैबिनेट में कौन-कौन होगा शामिल, ये रही लिस्ट

वीडियोज

Firing at Khan Sir Coaching Center: जहां खान सर के कोचिंग पर हुआ हमला वहां से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ में सब बह गया! | Jammu Kashmir | Weather News | IMD
Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस से तेल की खरीद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान' परमिशन देंगे'
रूस से तेल की खरीद पर इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान...'
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
Sleep Banking: घर में है शादी या कोई काम तो तैयार करें स्लीप बैंक, रहेंगे एकदम फ्रेश
घर में है शादी या कोई काम तो तैयार करें स्लीप बैंक, रहेंगे एकदम फ्रेश
क्या पाकिस्तान के मोबाइल सिग्नल पर चलने लगते हैं जम्मू-कश्मीर के स्मार्टफोन, कैसे काम करती है यह तकनीक?
क्या पाकिस्तान के मोबाइल सिग्नल पर चलने लगते हैं जम्मू-कश्मीर के स्मार्टफोन, कैसे काम करती है यह तकनीक?
Embed widget