एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी की ‘सवर्ण जाति’ वाली टिप्पणी पर मचा सियासी बवाल, अब दी सफाई

Suresh Gopi Remarks: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव बिनय विश्वम ने गोपी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘चार वर्णीय व्यवस्था’ का प्रचारक बताया और उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की.

Tribal Welfare Ministry Remarks: फिल्मी जगत से राजनीति में आए सुरेश गोपी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जनजातीय कल्याण में वास्तविक प्रगति तभी संभव होगी, जब मंत्रालय की जिम्मेदारी ‘सवर्ण जाति’ के नेता संभालेंगे. केंद्रीय मंत्री के इस बयान की आलोचना होने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि अच्छे इरादे से ये बयान दिया था. उन्होंने कहा, ‘‘मेरी टिप्पणी को अच्छे रूप में स्वीकार नहीं किया गया है, अगर ये स्पष्टीकरण असंतोषजनक है, तो मैं अपनी टिप्पणी वापस लेता हूं."

सुरेश गोपी ने स्पष्ट किया कि उनका इरादा भेदभाव को समाप्त करना था. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने किसी को अच्छा या बुरा नहीं कहा. मेरा एकमात्र उद्देश्य इस परिपाटी को तोड़ना था. एक नेता के रूप में आदिवासी समुदाय का कल्याण हमेशा मेरी प्राथमिकता रहा है.’’

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पहले क्या कहा था

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा था, ‘‘ये हमारे देश का अभिशाप है कि केवल आदिवासी समुदाय से आने वाले व्यक्ति को ही जनजातीय मामलों का मंत्री बनाया जा सकता है." आगे कहा, "मेरा ये सपना है कि आदिवासी समुदाय से इतर किसी व्यक्ति को उनके कल्याण के लिए नियुक्त किया जाए. किसी ब्राह्मण या नायडू को जिम्मेदारी दी जाए. इससे महत्वपूर्ण बदलाव आएगा. इसी तरह, आदिवासी नेताओं को अगड़े समुदायों के कल्याण के लिए विभाग दिया जाना चाहिए.’’

भाकपा ने साधा निशाना

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव बिनय विश्वम ने गोपी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘चार वर्णीय व्यवस्था’ का प्रचारक बताया, और उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की. विश्वम ने केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन से भी इस्तीफा देने की मांग की और उन पर संघीय सिद्धांतों की अवहेलना करने और केरल का अपमान करने का आरोप लगाया.

बता दें कि कुरियन ने शनिवार को कहा था कि राज्य को केंद्र से अधिक धनराशि प्राप्त करने के लिए शिक्षा, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण में खुद को पिछड़ा घोषित करना चाहिए. विश्वम ने राष्ट्रपति से इस मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है.

ये भी पढ़ें: 'केंद्र से चाहिए ज्यादा पैसा तो केरल को पिछड़ा राज्य घोषित कीजिए', जॉर्ज कुरियन के बयान पर मचा सियासी बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget