एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की कार का एक्सीडेंट, हादसे में पत्नी की मौत

जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई. येलापुर में गणपति मंदिर का दौरा करने के बाद वे गोकरन की ओर जा रहे थे. इसी दौरान केंद्रीय मंत्री की कार हादसे का शिकार हो गई.

अंकोला: केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाइक की कार का एक्सीडेंट हो गया. कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के पास ये हादसा हुआ. श्रीपद नाइक की गाड़ी में चार लोग सवार थे जिसमें उनकी पत्नी भी शामिल थीं. जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई है. उनके पर्सनल सेक्रेटरी की भी जान चली गई.

श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी तीन दिनों की तीर्थ यात्रा पर थे. कल उन्होंने दो मंदिरों धर्मस्थल और कोल्लुर में पूजा की थी. आज उन्होंने येलापुर में एक गणपति मंदिर का दौरा किया और गोकरन के रास्ते में थे, जहां कल सुबह पूजा करने वाले थे. इसके बाद वे वहां से गोवा लौटने वाले थे. सोमवार करीब 7-7.30 के बीच उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ. उनकी पत्नी विजया नाइक की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं श्रीपद नाइक अभी बेहोश बताए जा रहे हैं.

पीएम मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री से की बात

इस हादसे के बाद श्रीपद नाइक को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया. बाद में इलाज के लिए उन्हें गोवा शिफ्ट किया जाएगा. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से गोवा में केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बात की है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की है और सबसे बेहतर इलाज मुहैया कराने को कहा है. और अगर जरूरत पड़ती है तो केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक को दिल्ली  लाने को कहा है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्रीपद नाइक के जल्द ठीक होने की कामना की और उनकी पत्नी की मौत पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "दुर्घटना में विजया नाइक जी की मृत्यु की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. आशा है कि भगवान उन्हें और उनके परिवार को इस नुकसान से उबरने की शक्ति प्रदान करें." कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की पत्नी की मौत पर दुख जताया है.

केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "कर्नाटक के अकोला में हुई सड़क दुर्घटना में केंद्रीय मंत्री श्रीपद यशो नाइक जी की धर्मपत्नी व निजी सहायक के निधन की दुःखद खबर से मन व्यथित है।. ईश्वर से मा. श्रीपद नाइक जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु अन्नत प्रार्थनाएँ."

एनसीपी नेता नवाब मलिक बोले- पहले पीएम मोदी वैक्सीन लगवाएं ताकि संदेह दूर हो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो और...', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
'मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो और...', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget