एक्सप्लोरर

वायरल वीडियो पर नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर पलटवार, पूछा-उन्हें कब से मराठी समझ आने लगी

नितिन गडकरी ने आज सफाई देते हुए कहा कि इस वीडियो में मैंने न तो पीएम मोदी का नाम लिया और न ही 15 लाख रुपये का जिक्र किया तो झूठे वादे करने की बात कहां से आ गई.

नई दिल्लीः केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक वायरल क्लिप के चलते कांग्रेस के निशाने पर आ गए और अब नितिन गडकरी ने इसे लेकर उल्टा राहुल गांधी पर पलटवार किया है. इसके बारे में नितिन गडकरी ने आज सफाई देते हुए कहा कि इस वीडियो में मैंने न तो पीएम मोदी का नाम लिया और न ही 15 लाख रुपये का जिक्र किया तो झूठे वादे करने की बात कहां से आ गई. दिल्ली के एक अंग्रेजी समाचार बिना समझे इसके बारे में निराधार खबर छाप दी. न तो मैं झूठे वादे करता हूं न किसी और को करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं. नितिन गडकरी ने पूछा कि राहुल गांधी जी को कबसे मराठी समझ में आने लगी और उन्हें पहले किसी से मराठी समझ लेनी चाहिए थी. वो पहले भी ऐसा कर चुके हैं और मेरे कहने का गलत अर्थ निकालकर मुझ पर झूठे आरोप लगा चुके हैं. मेरी बात समझे बिना ट्विटर पर उन्होंने मेरा क्लिप डालकर गलत संदेश फैलाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि चुनाव में झूठे वादे करने के लिए कहने की बात पूरी तरह झूठ है और मैंने पीएम मोदी जी और 15 लाख रुपये के बारे में कुछ नहीं कहा. नितिन गडकरी ने कहा कि कलर्स मराठी चैनल पर जो कार्यक्रम आया उससे पहले महाराष्ट्र चुनाव होने थे और तब गोपीनाथ मुंडे और देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम एलान कर सकते हैं कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में टोल खत्म कर दिया जाएगा. और मैंने उस समय कहा था कि ऐसी घोषणा मत करिए जिसे हम पूरा न कर सकें. इस पर मुंडे और देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि क्या आपको पता है कि हम सत्ता में आने वाले हैं. इसी बात का जिक्र मैंने कार्यक्रम में किया था और उस क्लिप का गलत अर्थ कांग्रेस पार्टी ने निकाला है. देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में टोल खत्म करके उस वादे को पूरा भी किया है. मनोज वाडेकर के पास ये पूरा कार्यक्रम है जिसे मराठी समझ आती है वो भी इसे देखे और जिसे नहीं समझ आती है वो अनुवाद करके देखे तो उसे पूरी बात समझ आ जाएगी. क्या है वायरल क्लिप दरअसल जिस वायरल क्लिप को राहुल गांधी ने ट्विटर पर शेयर किया था उसमें नितिन गडकरी ने मराठी में कहा, ''हमलोग इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे कि सत्ता में कभी नहीं आएंगे. हमें लंबे-चौड़े वादे पेश करने की सलाह दी गई. यदि हम सत्ता में नहीं आते हैं तो इसके लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं बनेगी. अब हमलोग सत्ता में हैं और लोग हमारे उन वादों के बारे में अब पूछते हैं तो हम मुस्कुराते हुए आगे बढ़ जाते हैं.'' वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर भी हैं. नितिन गडकरी और नाना पाटेकर मराठी कलर्स टीवी के शो में बातचीत कर रहे हैं. वीडियो को पांच अक्टूबर को यूट्यूब पर चैनल ने अपलोड किया है. नितिन गडकरी ने कहा- सत्ता में आने के लिए हमने लंबे-लंबे वायदे किए थे, राहुल बोले- सही फरमाया है
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget