एक्सप्लोरर

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 'पीएम मोदी के खिलाफ कैंपेन' पर प्रस्ताव, राफेल और नोटबंदी समेत इन मुद्दों का जिक्र

BJP National Executive Meeting: निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे विपक्षी पार्टियां पीएम मोदी के खिलाफ नकारात्मक प्रचार करने के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं.

BJP National Executive Meeting: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक सोमवार (16 जनवरी) से दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई. इस बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के करीब 350 वरिष्ठ नेता शामिल हैं. इनमें 12 मुख्यमंत्री व पांच उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ 35 केंद्रीय मंत्री भी शामिल रहे. इस बैठक में विपक्ष के खिलाफ प्रस्ताव रखा गया जिसमें पीएम मोदी (PM Modi) की इमेज खराब करने का आरोप लगाया गया.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस वर्ष के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रस्ताव में पेश किए गए कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई है. पहली चर्चा इस बात पर थी कि कैसे विपक्षी पार्टियां पीएम मोदी और बीजेपी पर नकारात्मक प्रचार करने के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जेपी नड्डा के कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर कोई चर्चा नहीं हुई.

राफेल और नोटबंदी समेत इन मुद्दों का जिक्र

उन्होंने कहा कि पीएम के खिलाफ विपक्ष की ओर से चलाए जा रहे नेगेटिव कैंपेन के लिए अलग-अलग मुद्दों के जरिए राजनैतिक प्रस्ताव रखा गया और विपक्ष को एक्सपोज किया गया. पेगासस, राफेल, ईडी, सेंट्रल विस्टा, आरक्षण और नोटबंदी- ये ऐसे विषय थे जिन पर विपक्ष ने आधारहीन दावों के माध्यम से प्रधानमंत्री पर आरोप लगाए, लेकिन कोर्ट में उन्हें मुंह की खानी पड़ी. केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पर राजनैतिक प्रस्ताव पेश किया.

बैठक में चार राज्यों की ब्रीफिंग हुई

निर्मला सीतारमण ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की छवि उच्च स्तर पर है, चाहे वह G20 हो, SCO हो, या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का नेतृत्व हो और दुनिया के एजेंडे में पीएम की छवि का वर्चस्व बना रहे, इस पर भी चर्चा हुई. बैठक के दौरान त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय और कर्नाटक में पार्टी की गतिविधियों पर एक ब्रीफिंग हुई. कर्नाटक के मुख्यमंत्री और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री भी अपने संबंधित राज्य के पार्टी अध्यक्षों के साथ बैठक में शामिल हुए.

केंद्रीय वित्त मंत्री ने गुजरात की जीत पर क्या कहा?

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि गुजरात में हमने एंटी-इनकम्बेंसी को प्रो-इनकम्बेंसी में बदल कर जीत दर्ज की है. ये सामान्य नहीं बल्कि ऐतिहासिक जीत है. गुजरात की जीत का प्रभाव आने वाले चुनाव पर भी निश्चित ही नजर आएगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भारत की अध्यक्षता के तहत G20 के मंत्र 'एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य' की वैश्विक स्वीकृति के लिए पीएम मोदी (PM Modi) को धन्यवाद दिया. इसके अलावा परिषद ने संयुक्त राष्ट्र सुधारों में उनकी पहल के लिए भी पीएम को धन्यवाद दिया. 

ये भी पढ़ें- 

Sukesh Chandrashekhar Case: सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, रैनबैक्सी के पूर्व मालिक की पत्नी से की थी इतने करोड़ की ठगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: मानसून सत्र का पांचवां दिन, केंद्र सरकार पेश कर सकती है खास बिल, कांग्रेस बनेगी चर्चा का हिस्सा?
LIVE: मानसून सत्र का पांचवां दिन, केंद्र सरकार पेश कर सकती है खास बिल, कांग्रेस करेगी चर्चा?
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget