एक्सप्लोरर

Bihar: अश्विनी चौबे के काफिले में शामिल कार हुई हादसे का शिकार, एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री

Bihar News: बिहार में रविवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

Ashwini Kumar Choubey Accident: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे रविवार (15 जनवरी) को एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. बिहार के बक्सर से पटना लौटते समय केंद्रीय मंत्री के काफिले में शामिल पुलिस की एक कार पलट गई. इसके ठीक पीछे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की कार थी. हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई. घायल पुलिसकर्मियों को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अस्पताल लेकर गए. इस हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने खुद ट्वीट करके इस हादसे के बारे में जानकारी दी. उन्होंने हादसे की वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि, "बक्सर से पटना जाने के क्रम में डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ के सड़की पुल के नहर में काफिले में चल रही क़ोरानसराय थाने की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है." 

घायलों को अस्पताल ले गए केंद्रीय मंत्री

उन्होंने आगे लिखा कि, "प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी कुशल हैं. घायल पुलिसकर्मियों एवं चालक को लेकर डुमराव सदर अस्पताल जा रहा हूं." हाल ही में बिहार के बक्सर में गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले को रोक दिया था. दरअसल बीते गुरुवार को केंद्रीय मंत्री चौबे विरोध-प्रभावित बक्सर पहुंचे थे, जहां उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा. लोग उनकी कार के पास जमा हो गए और उनके खिलाफ नारेबाजी की थी. 

नीतीश सरकार पर साधा था निशाना

इस विरोध से कुछ घंटे पहले उन्होंने किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री और उनके डिप्टी कह रहे हैं कि उन्हें बक्सर में किसानों पर लाठीचार्ज की घटना के बारे में पता नहीं है. फिर सरकार कौन चला रहा है? एक भूत या प्रेस? हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता. जो पुलिसकर्मी इसमें शामिल हैं उनको बर्खास्त किया जाना चाहिए. 

बिहार के बक्सर में थर्मल पावर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध बुधवार को हिंसक हो गया था. पावर प्लांट के लिए अधिग्रहित की जा रही अपनी जमीन के बेहतर दाम की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने एक पुलिस दल पर हमला किया और एक वाहन में आग लगा दी. पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की थी.

ये भी पढ़ें- 

दिल्ली में PM मोदी के रोड शो को कांग्रेस ने बताया भारत जोड़ो यात्रा की बौखलाहट, कहा- यात्रा की सफलता से हैं परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 

Embed widget