एक्सप्लोरर

Amit Shah Sister Death: गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का न‍िधन

Amit Shah Sister Death: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह का सोमवार (15 जनवरी) को इलाज के दौरान मुंबई के एक अस्‍पताल में न‍िधन हो गया.

Amit Shah Sister Death: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह का सोमवार (15 जनवरी) को मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. राजेश्वरीबेन करीब 60 साल की थीं और कुछ वक्‍त से बीमार चल रहीं थीं.  

पदाधिकारी ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी बहन के निधन के बाद गुजरात में निर्धारित अपने आज के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर द‍िया है. उन्होंने बताया कि राजेश्वरीबेन का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था, जहां उन्होंने सोमवार तड़के अंतिम सांस ली. 

अहदमाबाद में होगा अंत‍िम संस्‍कार

उन्होंने कहा, ''अपनी बीमार बहन के निधन के बाद शाह ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. राजेश्वरीबेन का पार्थिव शरीर आज सुबह यहां उनके आवास पर लाया गया और उनका अंतिम संस्कार बाद में थलतेज श्मशान में किया जाएगा.'' 

मकर संक्रांति मनाने को अहमदबाद पहुंचे थे अम‍ित शाह 

शाह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह बीजेपी समर्थकों के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए रविवार (14 जनवरी) से अहमदाबाद में थे. उन्हें सोमवार को बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में दो कार्यक्रमों में शामिल होना था. 

बनासकांठा के देवदार गांव बनास डेयरी का उद्घाटन करने वाले थे. दोपहर में वह गांधीनगर के राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में विभिन्न विकासशील परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे. 

पर‍िवार संग भगवान जगन्नाथ मंदिर में की थी पूजा अर्चना 

उत्तरायण उत्‍सव पर गृह मंत्री शाह रव‍िवार (14 जनवरी) को भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे. उन्‍होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ वहां पूजा-अर्चना की थी. इसके बाद उन्होंने वेजलपुर में पतंग भी उड़ाई. सोमवार को अहमदाबाद और गांधीनगर के उत्तरायण समारोहों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम तय था. 

यह भी पढ़ें: प्लेन में दिखाई गरमी, एक्शन होते ही दिखी नरमी, मुक्का मारने वाले यात्री ने हाथ जोड़कर पायलट से मांगी माफी, कहा- 'सॉरी सर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget