एक्सप्लोरर

News18 UCC Poll: यूसीसी पर क्या सोचती हैं मुस्लिम महिलाएं, इन 7 सवालों से मिल गया जवाब, आया सबसे बड़ा सर्वे

UCC Poll: यूसीसी को लेकर देशभर में जारी बहस के बीच मुस्लिम महिलाओं से किया गया एक देशव्यापी सर्वे सामने आया है, जिसके जवाब बेहद ही चौंकाने वाले हैं.

Survey On UCC: देश में समान नागरिक संहिता (UCC) पर बहस तेज है. विधि आयोग (Law Commision) ने यूसीसी पर धार्मिक संगठनों और लोगों से अपनी राय बताने को कहा है, जिसका आज 14 जुलाई को आखिरी दिन है. समान नागरिक संहिता को लेकर सबसे तेज विरोध मुस्लिम धर्मगुरुओं की तरफ से हो रहा है. यूसीसी पर मुस्लिम महिलाएं क्या सोचती हैं, इसे लेकर न्यूज18 ने एक सर्वे किया है, जिसमें चौंकाने वाले जवाब सामने आए हैं.

सर्वे में देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 8035 महिलाओं से सवाल किए गए और ये जानने की कोशिश की गई कि यूसीसी में जिन मुद्दों को शामिल किया जा सकता है, उसके बारे में वे क्या सोचती हैं. सर्वे में महिलाओं से सात प्रमुख सवाल पूछे गए थे. इन सवालों में यूसीसी का सीधा कोई उल्लेख नहीं था, लेकिन ये उन्हीं विषयों से जुड़े थे, जिन्हें इसके तहत कवर किया जा सकता है. आइए देखते हैं, मुस्लिम महिलाओं ने इस पर क्या जवाब दिए हैं. सर्वे में अलग शिक्षा और आयु वर्ग के भी आंकड़े दिए गए हैं.

1- सभी के लिए एक कानून

महिलाओं से पूछा गया कि शादी, तलाक, गोद और उत्तराधिकार जैसे व्यक्तिगत मामलों में देश के सभी लोगों के लिए एक कानून का समर्थन करती हैं? इस सवाल के जवाब 67.2 प्रतिशत मुस्लिम महिलाओं ने 'हां' में दिया है. 25.4 प्रतिशत मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि वे इसका समर्थन नहीं करती हैं, जबकि 7.4 प्रतिशत की इस बारे में कोई राय नहीं है.

2- मुस्लिम मर्दों की 4 शादी

मुस्लिम महिलाओं से पूछा गया कि क्या मुस्लिम मर्दों को चार महिलाओं से शादी करनी चाहिए. सर्वे में शामिल 76.5 प्रतिशत महिलाओं ने 4 बीवी रखने का विरोध किया है. 17.4 फीसदी इसके पक्ष में हैं, जबकि 6.1 प्रतिशत ने कोई जवाब नहीं दिया है. ग्रेजुएट पास महिलाओं में 78.6 फीसदी इसके विरोध में हैं. 

3- महिला और पुरुष को संपत्ति में बराबर अधिकार

बेटे और बेटियों को संपत्ति में बराबर अधिकार मिलने के सवाल पर 82.3 फीसदी मुस्लिम महिलाओं ने इसका समर्थन किया है. सिर्फ 11.1 फीसदी महिलाओं ने इसका जवाब 'न' में दिया है.वहीं, 6.6 फीसदी महिलाओं की इस बारे में राय स्पष्ट नहीं है.

4- तलाक के बाद शादी

73.7 प्रतिशत मुस्लिम महिलाएं चाहती हैं कि तलाक के बाद मुस्लिम कपल को बिना किसी प्रतिबंध या शर्त के दोबारा शादी करने का अधिकार मिलना चाहिए. 18 फीसदी महिलाएं ऐसा नहीं सोचती हैं और उन्होंने 'नहीं' में जवाब दिया है. 8.3 प्रतिशत महिलाओं ने कोई राय नहीं दी. अगर ग्रेजुएट महिलाओं के आंकड़ों को देखें तो 79 फीसदी बिना किसी शर्त के दोबारा शादी चाहती हैं. बता दें कि मुस्लिम समुदाय में तलाक के बाद पति-पत्नी को दोबारा शादी के लिए हलाला की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है.

5- गोद लेने में धर्म का रोल

क्या गोद लेने में धर्म को ध्यान में रखे बिना गोद रखने की अनुमति दी जानी चाहिए? इस सवाल के जवाब 64.9 प्रतिशत महिलाओं ने हां में दिया है. 22.9 प्रतिशत महिलाएं इसके विरोध में हैं, जबकि 12.2 फीसदी ने कहा कि उन्हें नहीं पता है या वे बता नहीं सकतीं.

6- वसीयत का अधिकार

क्या सभी वयस्क भारतीयों को अपनी संपत्ति अपनी इच्छानुसार वसीयत करने के लिए स्वतंत्र होना चाहिए? 69.3 फीसदी मुस्लिम महिलाओं ने इसका समर्थन किया है. 16.6 फीसदी महिलाएं विरोध में हैं. वहीं, 14.1 प्रतिशत कहा कहा है कि उन्हें नहीं पता.

7- शादी की उम्र

सर्वे में महिला और पुरुष दोनों के लिए शादी की उम्र 21 साल करने को लेकर सवाल किया गया तो 78.7 मुस्लिम महिलाओं ने इसका समर्थन किया. 16.6 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं, जो इसका समर्थन नहीं करती हैं. कोई राय न रखने वाली महिलाओं का प्रतिशत 4.7 है.

यह भी पढ़ें

2024 के सियासी इक्वेशन में बीजेपी के लिए क्यों जरूरी है पसमांदा मुसलमान? UCC का निकाल लिया तोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget