एक्सप्लोरर

UCC: 'महिलाएं करेंगी तलाक का गलत इस्तेमाल', यूसीसी पर बोले मुसलमान, परदे पर कहा- छिलका उतार दो तो...

Muslim On UCC: समान नागरिक संहिता पर बहस के बीच एबीपी न्यूज की टीम मुसलमानों की राय जानने के लिए अलग-अलग इलाकों में जा रही है. जानिए, हरियाणा के नूह में मुसलमान क्या सोचते हैं.

Uniform Civil Code: देश में समान नागरिक संहिता यानि यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर जारी बहस के बीच इस बारे में सुझाव देने के लिए समय सीमा विधि आयोग ने बढ़ा दी है. अब लोग 28 जुलाई तक इस बारे में अपनी राय दे सकते हैं. खास बात ये है कि अब तक 50 लाख लोग इस पर अपनी राय दे चुके हैं. यूसीसी के तहत देश में सभी नागरिकों के लिए एक कानून लाया जाना है लेकिन जब इसका विरोध होता है तो बात घूम-फिरकर मुसलमानों के इर्द गिर्द की सिमट जाती है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इस मामले पर मुसलमान क्या सोचते हैं. यही जानने के लिए एबीपी की टीम हरियाणा के नूह में पहुंची और मुसलमानों की राय ली.

हरियाणा का नूह मुस्लिम बहुल आबादी वाला क्षेत्र है. यहां करीब 85 फीसदी मुसलमान रहते हैं. एबीपी न्यूज नूह के गांधी ग्राम खासखेड़ा गांव पहुंची तो शुरुआती सवालों में लोग झिझकते रहे और कुछ भी बोलने से बचते नजर आए. लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने पर जब सवाल हुआ तो कुछ लोगों ने एबीपी न्यूज के कैमरे पर बोलने से मना किया.

शरियत की आड़ में यूसीसी इनकार

आखिरकार जब बोलने को तैयार हुए तो शरियत के नाम पर यूसीसी को मानने से इनकार कर दिया. कहा कि एक इंसानी कानून है और एक इस्लामी कानून है. इंसानी कानून से हम प्यार करते हैं, लेकिन इसे इंसानों ने बनाया है. जो इस्लामी कानून है, वो आसमान से बनकर आया है और उसमें एक जर्रे का भी फर्क हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. 

यूसीसी रद्द करने की मांग करते हुए मुसलमानों ने कहा कि बगीचे की खूबसूरती अलग-अलग फूलों से है. अगर एक ही तरह से फूल लगा दिए जाएं तो खूबसूरती नहीं रहेगी. 

महिलाओं को तलाक के अधिकार पर क्या सोचते हैं मुसलमान?

अभी यूसीसा का कोई ड्राफ्ट तो नहीं आया है लेकिन सैद्धांतिक तौर पर चर्चा है कि इसमें महिलाओं को भी तलाक का बराबर अधिकार होगा. इस बात से नूह के मुसलमानों की राय अलग है. मुसलमानों ने एबीपी न्यूज से कहा कि अगर तलाक का अधिकार औरतों के हाथ में जाएगा तो इसका गलत इस्तेमाल होगा.

महिलाओं के परदे की बात हुई तो महिलाओं की तुलना केले से की गई और कहा गया कि जब तक केले का छिलका रहता है, वो अच्छा रहता है, जैसे ही केले का छिलका उतार दो, उस पर मक्खियां आ जाती हैं. इस्लाम ने इसीलिए महिलाओं के लिए परदा दिया है. साथ ही ये भी दोहराया कि इस्लाम के कानून के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी.

चार शादी पर क्या बोले?

नूह में एबीपी न्यूज के साथ मुसलमानों ने कहा कि देश में 99 फीसदी मुसलमानों के पास एक बीवी है, ऐसे में कानून लाने की क्या जरूरत है. कुरान का हवाला देते हुए कहा कि इससे मुस्लिम विधवाओं को घर बस सकता है.

ऐसा भी नहीं कि सिर्फ बुजुर्ग या उम्रदराज लोग ही ऐसा सोचते हैं, युवाओं की राय भी कुछ ऐसी ही है. बच्चों के सवाल पर मुसलमानों ने कहा कि अगर हर कोई सोच ले कि एक ही बच्चा पैदा करना है तो देश का क्या होगा. साथ ही ये भी सवाल किया जिन लोगों के पास एक भी बच्चा नहीं है, उनका क्या होगा.

हलाला पर क्या है मुसलमानों की राय ?

हलाला पर मुसलमानों ने कहा, ये महिलाओं का अपमान नहीं है. ये दलील दी कि जो इस्लाम को मानते ही नहीं, उन्हें क्या फर्क पड़ता है कि हमारे धर्म में क्या नियम है. मुसलमानों का ये भी मानना है कि जानबूझकर उनके धर्म से छेड़छाड़ की जा रही है.

यह भी पढ़ें

'मुसलमान हैं निशाना', यूसीसी पर ओवैसी का वार, बोले- देश में दो नहीं अगर तीन कानून हो तो भी ठीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget