एक्सप्लोरर

UNGA Emergency Session: 'इस्लामाबाद आतंकवादियों का पनाहगाह..,' UNGA में भारत ने पाकिस्तान को फिर लताड़ा, ट्रैक रिकॉर्ड देखने की सलाह

UNGA: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार फिर पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाई. भारत ने कहा कि आतंकवादियों को शरण देने के मामले में पाकिस्तान को अपना ट्रैक रिकॉर्ड देखने की जरूरत है.

India On Pakistan At UNGA: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर लताड़ लगाई है. भारत ने गुरुवार (23 फरवरी) को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान के खिलाफ अपने 'जवाब के अधिकार' का इस्तेमाल किया और कहा कि इस्लामाबाद आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराता है. भारत ने ये भी कहा कि इस मामले में पाकिस्तान अपना ट्रैक रिकॉर्ड भी देख सकता है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 11वें आपातकालीन विशेष सत्र में भारतीय काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा, "पाकिस्तान को केवल अपने ट्रैक रिकॉर्ड को देखने की जरूरत है, जो आतंकवादियों को शरण देता है और सुरक्षित आश्रय मुहैया करवाता है." उन्होंने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को जवाब देने के अधिकार का उल्लेख करने की भी सलाह दी, जिसका उपयोग भारत ने अतीत में किया है.

'शांति का रास्ता अपनाना होगा'

प्रतीक माथुर ने पाकिस्तान के अनावश्यक उकसावे को 'अफसोसजनक' बताते हुए यह भी कहा कि दो दिनों की गहन चर्चा के बाद, संयुक्त राष्ट्र में मौजूद सभी सदस्य इस बात पर सहमत हुए हैं कि संघर्ष और कलह को हल करने का एकमात्र रास्ता शांति का रास्ता हो सकता है. उल्लेखनीय है कि भारत के सबसे वांछित पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के उप प्रमुख अब्दुल रहमान मक्की को जनवरी में 'ग्लोबल टेररिस्ट' के रूप में नामित किया गया था.

'आतंकवाद भारत-पाकिस्तान संबंधों का...'

गुरुवार को पुणे (महाराष्ट्र) में 'एशिया आर्थिक संवाद' कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी आतंकवाद और पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर बात की. जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद भारत-पाकिस्तान संबंधों का मूलभूत मुद्दा है, जिससे कोई बच नहीं सकता है और हम मूलभूत समस्याओं से इनकार नहीं कर सकते हैं.

जयशंकर की पाक को नसीहत

उन्होंने कहा, "कोई भी देश कभी भी मुश्किल स्थिति से बाहर नहीं निकल सकता और एक समृद्ध शक्ति नहीं बन सकता, अगर उसका मूल उद्योग आतंकवाद है." विदेश मंत्री ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा, "एक देश को अपने आर्थिक मुद्दों का समाधान करना होता है, उसी तरह उसे अपने राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों का समाधान करना होता है."

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: 'यूक्रेन से बाहर निकले रूस', संयुक्त राष्ट्र में जंग के खिलाफ प्रस्ताव पास, भारत वोटिंग से रहा दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget