एक्सप्लोरर

जेनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक, कश्मीर पर पाक को आइना दिखाने के लिए भारत तैयार

पाकिस्तान की कोशिश है कि वो UN के इस मंच पर कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का झूठ फैलाए, पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए हिंदुस्तान ने जबरदस्त रणनीतिक तैयारियां की हैं.

नई दिल्ली: जेनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सत्र शुरू हो रहा है. इसमें भारत कश्मीर पर अफवाह फैला रहे पाकिस्तान की पोल खोलेगा. UN के मानवाधिकार परिषद सत्र 9 से 27 सितंबर तक चलेगा. इसमें पाकिस्तान 3 एंगल पर भारत के खिलाफ काम कर रहा है. पाकिस्तान की कोशिश होगी कि कश्मीर के मुद्दे पर UNHRC में बहस हो, साथ ही उसकी कोशिश है कि दुनिया को ये झूठ बताना जाए कि कश्मीर में एक धर्म विशेष का दमन किया जा रहा है. पाकिस्तान की कोशिश है कि वो UN के इस मंच पर कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का झूठ फैलाए, पाकिस्तान UNHRC में कश्मीर पर प्रस्ताव 19 सितंबर तक ही ला सकता है.

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए हिंदुस्तान ने जबरदस्त रणनीतिक तैयारियां की हैं. बता दें कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के कुल 47 सदस्य हैं, विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रतिनिधिमंडल के साथ सभी 47 सदस्यों से मिल रहे हैं. भारत सरकार लगातार यूरोप, अफ्रीका , एशिया और लैटिन अमेरिका के देशों से लगातार संपर्क में है. भारत इसके अलावा सऊदी अरब, बहरीन और कतर से भी बात कर रहा है.

पाकिस्तान चीन के समर्थन को लेकर इतराया हुआ लेकिन भारत ने उसके लिए भी पहले से तैयारी करके रखी है. चीन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान का साथ देगा लेकिन हांगकांग में मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा है जिससे चीन की गर्दन खुद फंसी है. ऐसे में चीन नहीं चाहेगा कि चर्चा का मामला वोटिंग तक आए, हालांकि भारत इस मामले में चीन से भी बातचीत करेगा.

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मुंह की खानी पड़ी थी. चीन की जिद पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर पर बंद कमरे में चर्चा हुई. इस चर्चा में पाकिस्तान को सिर्फ चीन का ही साथ मिला, बाकी देशों ने भारत का साथ दिया. इस चर्चा से पहले रूस ने तो खुले आम कह दिया कि यह द्विपक्षीय मामला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget