एक्सप्लोरर

उमेश पाल हत्याकांड: बरेली जेल में अशरफ के मददगारों पर कसा शिकंजा, 9 के खिलाफ चार्जशीट, जेल वार्डन का भी नाम

Umesh Pal Murder: उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने के मामले में बरेली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. इसमें 9 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं.

Umesh Pal Murder: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने बरेली जेल में अशरफ के मददगारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. बरेली पुलिस ने उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने में अशरफ की मदद करने वाले 9 लोगों के खिलाफ खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में लल्ला गद्दी और जेल वार्डन समेत 9 लोग शामिल हैं.

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने अतीक अहमद को मास्टरमाइंड बनाया था. पुलिस जांच में पता चला था कि माफिया अतीक के छोटे भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ ने बरेली जेल के अंदर हत्या की साजिश रची थी. इस पूरे घटनाक्रम की जेल के अंदर से अशरफ की मदद किए जाने की बात पता चली थी. पुलिस ने जांच के बाद अब अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है.

चार्जशीट में इनके नाम

पुलिस ने अपनी चार्जशीट में मोहम्मद रजा उर्फ लल्लागद्दी, जेल वार्डन शिवहरि अवस्थी, कैंटीन संचालक दयाराम उर्फ नन्हें, राशिद अली, फुरकान नवी खान, जेल वार्डन मनोज गौड़, मोहम्मद सरफुद्दीन, प्रापर्टी डीलर फरहद उर्फ गुड्डू व आरिफ का नाम शामिल किया है.

इन सभी आरोपियों के खिलाफ 7 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसमें जेल से बरामद सीसीटीवी फुटेज को भी आधार बनाया गया था. बरेली जिला जेल की फुटेज के आधार पर ही आरोपितों को जेल में अवैध रूप से मुलाकात, कारागार अधिनियम, षडयंत्र रचने, आपराधिक कानून अधिनियम, भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा में आरोपित बनाया गया है.

24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या

प्रयागराज में बीती 24 फरवरी को वकील उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल पर गोलियों और बमों से दौड़ा-दौड़ाकर हमला किया गया था. इस दौरान उमेश पाल की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हुई थी. उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर पुलिस ने अतीक अहमद, अशरफ, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक के दो बेटों, सहयोगी गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और 9 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था. अतीक को मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया था.

अतीक और अशरफ की हत्या

उमेश पाल की हत्या में शामिल 6 आरोपियों की अभी तक मौत हो चुकी है. इसमें मुख्य साजिश कर्ता अतीक अहमद और अशरफ भी शामिल है. अतीक और अशरफ की 15 अप्रैल को प्रयागराज में कॉल्विन अस्पताल के बाहर उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब दोनों को पुलिस कस्टडी में मेडिकल जांच के लिए लाया गया था. इसके पहले 13 अप्रैल को अशरफ के बेटे असद और शूटर गुलाम झांसी में एक एसटीएफ के हाथों हुए एनकाउंटर में मारे गए थे.

हत्याकांड के तीन दिन बाद एक आरोपी अरबाज को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था जबकि एक अन्य आरोपी उस्मान को 6 मार्च को पुलिस ने मार गिराया था.

यह भी पढ़ें

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद अपने गैंग से कोड वर्ड में करता था बात, क्या है 'BIHAR TOWER' का मतलब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget