एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने कहा, उज्जवला योजना की प्रेरणा प्रेमचंद की कहानी ईदगाह के हामिद से मिली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की तारीफ करते हुए रमजान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि एलपीजी कनेक्शन मिलने से खासकर रमजान के महीने में खाना पकाना आसान हुआ है इस कारण और भी चीजें करने का वक्त मिल जाता है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी महात्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे इसकी प्रेरणा मुंशी प्रेमचंद की कहानी ईदगाह में चिमटा लाने वाले हामिद से मिली. उन्होंने कहा कि देश में LPG गैस की शुरुआत आज़ादी के बाद हो गयी थी लेकिन 2014 तक 13 करोड़ परिवारों तक LPG गैस कनेक्शन पहुंचा. उन्होंने कहा, ''पिछले चार साल में ही हमारी सरकार ने 10 करोड़ नए LPG कनेक्शन दिए है. जितना काम 60-70 वर्ष में हमने लगभग उतना सिर्फ चार साल में कर दिया.''

प्रेमचंद की कहानी ईदगाह में हामिद का जिक्र है. जिसमें वह अपनी मां की खुशी के लिए मेले से खिलौना या खाने का सामना छोड़ रोटी बनाने के लिए चिमटा लाता है. दरअसल वह अपनी मां को हर दिन तपती आग पर रोटी बनाता देखता है और कई बार होता है जब उसकी मां के हाथ जल जाते हैं.

उन्होंने पाक महीना रमजान का जिक्र करते हुए कहा, ''एलपीजी कनेक्शन मिलने से खासकर रमजान के महीने में खाना पकाना आसान हुआ है इस कारण और भी चीजें करने का वक्त मिल जाता है.'' मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग की मुस्लिम महिलाओं से बात कर रहे थे.

उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि उज्ज्वला योजना की वजह से लकड़ियों के लिए वनों का कटाव भी कम हुआ है. स्वच्छ ईंधन स्वस्थ भारत, ग्रामीण गरीब महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है और ये उन महिलाओं से बेहतर कौन बता सकता है जिन्होंने कई वर्ष चूल्हा फूकते-फूकते निकाल दिया. उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना से गरीब, पिछले पायदान पर खड़े लोग, दलित आदिवासियों को अधिक लाभ मिला है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत की थी. इसके तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन दिये जाते हैं. बीजेपी का मानना है कि यह गेमचेंजर साबित हो सकता है. पार्टी चुनावों में उज्ज्वला योजना की जोर-शोर से तरफदारी करती रही है.

ABP न्यूज़ की रिसर्च: यही हालात रहे तो 29 जुलाई को मुंबई में ₹100 प्रति लीटर बिकेगा पेट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget