एक्सप्लोरर

Aadhaar Address Update: आधार में आया बड़ा अपडेट, पता बदलना हुआ अब आसान, ऐसे करेगा काम

Aadhaar Big Update: अभी तक आधार में पता बदलवाने के लिए अपना निजी एड्रेस प्रूफ देना पड़ता था. अब इसकी जरूरत नहीं है. परिवार के मुखिया के एड्रेस से ही काम हो जाएगा.

Aadhaar Address Change: आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट को लेकर नया अपडेट जारी किया है. अब आधार में एड्रेस अपडेट कराने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब आप बिना निजी एड्रेस प्रूफ के भी अपना आधार अपडेट करा सकते हैं. यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकती है.

पहले आधार कार्ड में पता अपडेट कराने के लिए कार्ड धारक को कोई निजी एड्रेस प्रूफ देना पड़ता था. अब पता अपडेट करने के लिए अपना एड्रेस प्रूफ उपलब्ध कराने की जरूरत नहीं है. कार्ड धारक परिवार के मुखिया का एड्रेस प्रूफ देकर ही ये काम हो जाएगा. बस इसके लिए परिवार के मुखिया की सहमति लेनी जरूरी होगी.

आधार में इस नए अपडेट से पता पता बदलवाना अब बेहद आसान हो गया है. निजी एड्रेस प्रूफ की जगह पर सपोर्टिंग एड्रेस प्रूफ देकर काम होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी.

कैसे करें अपडेट?

आधार पर पता बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान रिलेशनशिप के कागजात में राशन कार्ड, मार्कशीट, मैरिज सर्टिफिकेट, पासपोर्ट आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें आवेदक और परिवार के मुखिया का नाम और दोनों के बीच संबंध बताना होगा. यह प्रक्रिया हेड ऑफ फैमिली (HOF) के पास ओटीपी के माध्यम से पूरी की जाएगी. परिवार के मुखिया के पास इस अनुरोध को स्वीकार का अस्वीकार करने के लिए 30 दिनों का समय दिया जाएगा.

अगर किसी के पास संबंध को प्रमाणित करने वाला कागजात नहीं है तो परिवार का मुखिया एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भर सकता है.

बड़ी राहत

विशिष्ट पहचान प्रधिकरण ने बयान में कहा HoF आधारित ऑनलाइन एड्रेस अपडेट शुरू होने से उन बच्चों, पति-पत्नियों और अभिभावकों को बड़ी मदद मिलेगी जिनके पास अपना निजी एड्रेस प्रूफ नहीं है." नए अपडेट से उन लोगों को बड़ी राहत होगी जो नौकरी, पढ़ाई या अन्य वजहों से परिवार से दूर दूसरे शहरों में रहते हैं.

यह भी पढ़ें - हर 10 साल में आधार कार्ड को अपडेट करना होगा अनिवार्य? जानिए UIDAI ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget