एक्सप्लोरर

यूआईडीएआई विवाद: पत्रकार रचना खेरा ने कहा, ‘मैंने एफआईआर कमाया है’

‘‘द ट्रिब्यून’’ समाचार पत्र की पत्रकार रचना खैरा ने कहा कि वह उस घटनाक्रम के बारे में खुश है कि उन्होंने एफआईआर ‘‘कमाया’’ है. एक अरब आधार कार्डों को लेकर जानकारियां दिये जाने संबंधी एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के सिलसिले में दर्ज एक एफआईआर में रचना का नाम है.

नई दिल्ली: आधार की सुरक्षा में सेंध लगातार मीडिया की सूर्खियों में है. अब इस कड़ी में एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है. ‘द ट्रिब्यून’ समाचार पत्र की पत्रकार रचना खैरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

‘द ट्रिब्यून’ समाचार पत्र की पत्रकार रचना खैरा ने कहा कि वह उस घटनाक्रम से खुश है कि उन्होंने एफआईआर ‘कमाया’ है. रचना खैरा ने अपनी एक रिपोर्ट में महज़ 500 रुपये में एक अरब आधार कार्डों की डेटा एक्सेस का खुलासा किया था. इस सिलसिले में दर्ज एक एफआईआर में रचना का नाम है.

rk

मेरा सोचना है कि...

उन्होंने एक टेलीविजन समाचार चैनल से कहा, ‘‘मेरा सोचना है कि मैंने यह एफआईआर कमाई है. मैं खुश हूं कि कम से कम यूआईडीएआई ने मेरी रिपोर्ट पर कुछ कार्रवाई की और मुझे वास्तव में उम्मीद है कि एफआईआर के साथ ही भारत सरकार यह देखेगी कि ये सभी जानकारियां कैसे ली जा रही थीं और सरकार उचित कार्रवाई करेगी.’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपनी रिपोर्ट पर कायम हैं, तो खैरा ने कहा, ‘‘ हां बिल्कुल. मैं अपने प्रत्येक शब्द पर कायम हूं.’’

उनसे जब पूछा गया कि क्या एफआईआर संदेशवाहक को ही प्रताड़ित करने का मामला है तो खैरा ने कहा, ‘‘मुझे एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है. मेरे लिए इस समय इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करना मुश्किल होगा क्योंकि इसे यूआईडीएआई अधिकारियों ने दायर किया है, मेरी प्रतिक्रिया भिन्न हो सकती है. इसलिए इस समय इस मुद्दे पर मैं प्रतिक्रिया व्यक्त करने से बचना चाहूंगी.’’

मैं खुश हूं कि....

यूएडीएआई के उपनिदेशक से एक शिकायत के आधार पर दायर एफआईआर का जिक्र किये जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ये मीडिया रिपोर्ट है. मुझे एफआईआर देखनी है क्योंकि मुझे बताया गया है कि कुछ रिपोर्ट है कि यूएडीएआई ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है. इसलिए मैं नहीं सोचती हूं कि इस समय इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करना ठीक है.’’ क्या उन्हें कोई संगठनात्मक समर्थन मिला था या नहीं , पर उन्होंने कहा, ‘‘ मैं खुश हूं कि न केवल चंडीगढ़ मीडिया बल्कि दिल्ली मीडिया और यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया से मुझे समर्थन का आश्वासन दिया गया है.

मैं बहुत खुश हूं कि मीडिया की बड़ी हस्तियों ने भी मेरी रिपोर्ट की सराहना की है. ‘द ट्रिब्यून’ मुझे हर तरह की कानूनी सहायता प्रदान कर रहा है.’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह केन्द्र से एफआईआर को वापस लेने का अनुरोध करेंगी तो उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि भारत सरकार मामले में ताजा घटनाक्रम पर गौर कर रही है. मुझे उम्मीद है कि जल्द ही हमें कुछ सुनने को मिलेगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget