एक्सप्लोरर

UGC Protest LIVE: यूजीसी चेयरमैन सरकार के पास फिर लेकर जाएंगे यह मुद्दा, 15 दिन में जवाब देने का किया वादा

UGC Protest LIVE: दिल्ली में UGC हेडक्वार्टर के बाहर सवर्ण सेना संगठन के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे. लोग सड़क पर बैठकर विरोध कर रहे और UGC के नए नियमों को सरकार से वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

LIVE

Key Events
UGC Protest LIVE Updates Equity Regulations 2026 University Grants Commission New Rules Protest Across India UGC Protest LIVE: यूजीसी चेयरमैन सरकार के पास फिर लेकर जाएंगे यह मुद्दा, 15 दिन में जवाब देने का किया वादा
UGC दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
Source : ABPLIVE

Background

27 जनवरी 2026 को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (UGC) दफ्तर के सामने स्वर्ण सेना नाम की संगठन की ओर से UGC के नए इक्विटी रेगुलेशन का विरोध किया जा रहा है. प्रदर्शन करने लोग सड़क पर बैठे हुए हैं. सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहें हैं और इस नियम Roullete Act से तुलना कर रहें हैं. दिल्ली पुलिस की ओर से UGC दफ्तर के गेट से ठीक पहले बैरिकेडिंग लगा कर इन्हें रोका गया है.

इससे पहले UGC के हेडक्वार्टर के बाहर विरोध-प्रदर्शन करने छात्र भी पहुंचे. छात्रों का कहना है कि UGC की ओर से जारी नए नियम कैंपस में अराजकता की स्थिति पैदा कर सकते हैं. उन्होंने 'नो टू UGC डिस्क्रीमिनेशन' का नारा देते हुए UGC हेडक्वार्टर के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचकर विरोध दर्ज कराने की अपील की है. छात्रों का कहना है कि नए नियम उनके खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा दे सकते हैं.

इन नियमों के खिलाफ सबसे पहले छात्र और शिक्षक सामने आए. उनका कहना है कि नियम बहुत उलझे और भेदभाव वाले हैं. आलोचकों का मानना है कि नियमों में कई बातें साफ नहीं लिखी गई हैं. संस्थानों की समितियों को बहुत ज्यादा अधिकार दिए गए है, जिसके तहत झूठे आरोपों से बचाव के लिए कोई मजबूत सुरक्षा व्यवस्था नहीं है. अलग-अलग कॉलेजों में नियमों का गलत या असमान इस्तेमाल हो सकता है और इसी वजह से कई राज्यों में छात्रों और शिक्षकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं.

UGC ने 13 जनवरी को अपने नए नियमों को अधिसूचित किया था, जिसका नाम है 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हाइअर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन्स, 2026' है. इसके तहत, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में जाति आधारित भेदभाव को रोकने के के लिए UGC ने विशेष समितियां, हेल्पलाइन और मॉनिटरिंग टीमें बनाने के निर्देश दिए हैं. ये खासतौर पर SC, ST और OBC छात्रों की शिकायतों को देखेंगी. सरकार का कहना है कि ये बदलाव उच्च शिक्षा संस्थानों में निष्पक्षता और जवाबदेही लाने के लिए किए गए हैं. वहीं, आलोचकों को आशंका है कि इससे सामाजिक विभाजन गहरा सकता है और यूनिवर्सिटी कैंपसों में नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं.

14:23 PM (IST)  •  27 Jan 2026

UGC Protest Live: RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने किया UGC का समर्थन

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने यूजीसी (UGC) को लेकर चल रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यूजीसी से जुड़ा जो भी फैसला आया है, उसे निश्चित रूप से लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसका विरोध वही लोग कर रहे हैं जो समाज के विरोधी हैं और नहीं चाहते कि गरीब, दलित और वंचित तबके के बच्चे आगे बढ़ें.

14:13 PM (IST)  •  27 Jan 2026

UGC Protest Live: 15 दिन में जवाब देंगे UGC चेयरमैन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे यूजीसी चेयरमैन से मिलकर, उन्हें ज्ञापन देकर बाहर आ गए हैं. चेयरमैन ने  उनसे 15 दिन में जवाब देने की बात कही है. उनका कहना था कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के मुताबिक ही काम किया है, लेकिन वह फिर भी सरकार तक यह मुद्दा लेकर जाएंगे और बात रखेंगे. वहीं, प्रदर्शनकारी कह रहे हैं कि 15 दिन बाद वे फिर यहां प्रदर्शन करने आएंगे. अगर जवाब नहीं आया या बदलाव नहीं हुआ तो प्रदर्शन जारी रहेगा.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली कांग्रेस का 'नेशनल टैलेंट हंट', राहुल गांधी की पहल पर नए प्रवक्ताओं की होगी तलाश
दिल्ली कांग्रेस का 'नेशनल टैलेंट हंट', राहुल गांधी की पहल पर नए प्रवक्ताओं की होगी तलाश
दिल्ली: LPG सिलेंडर के लिए तपती गर्मी में घंटों लाइन में खड़े लोग, abp की पड़ताल में सरकारी दावे की खुली पोल!
दिल्ली: LPG सिलेंडर के लिए तपती गर्मी में घंटों लाइन में खड़े लोग, abp की पड़ताल में सरकारी दावे की खुली पोल!
Delhi News: उत्तम नगर में किराए के घर में 2 शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान नहीं
दिल्ली: उत्तम नगर में किराए के घर में 2 शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान नहीं
Delhi News: दिल्ली के उत्तम नगर में दूध चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, वायरल वीडियो से पकड़े गए 2 आरोपी
दिल्ली के उत्तम नगर में दूध चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, वायरल वीडियो से पकड़े गए 2 आरोपी
Advertisement

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा की 'टोस्टर' का ट्रेलर | Bollywood Masala | Toaster Trailer
Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी दफ्तरों की हफ्ते में दो दिन छुट्टी, टाइम टेबल भी बदला... पाकिस्तान-श्रीलंका के बाद अब नेपाल में गहराया तेल का संकट!
सरकारी दफ्तरों की हफ्ते में दो दिन छुट्टी, टाइम टेबल भी बदला... PAK के बाद अब नेपाल में तेल संकट!
Bareilly News: बरेली में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर टक्कर में 5 की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल
बरेली में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर टक्कर में 5 की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल
19 छक्के और 14 चौके, RCB ने कर दी चौकों-छक्कों की बारिश, बना डाले 250 रन; हर किसी ने CSK को धोया
19 छक्के और 14 चौके, RCB ने की चौकों-छक्कों की बारिश, बना डाले 250 रन; हर किसी ने CSK को धोया
TMC ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो भड़के ओवैसी, कहा- मुसलमानों को लेकर ममता बनर्जी का दोहरा चरित्र
TMC ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो भड़के ओवैसी, कहा- मुसलमानों को लेकर ममता बनर्जी का दोहरा चरित्र
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म
'कोई कितना बड़ा भी गुंडा क्यों न हो...', कूचविहार में PM मोदी की हुंकार, कहा- कट, कमीशन और करप्शन से बंगाल बेहाल
'कोई कितना बड़ा भी गुंडा क्यों न हो...', कूचविहार में PM मोदी की हुंकार, कहा- कट, कमीशन और करप्शन से बंगाल बेहाल
Sugar Effects On Teeth: क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
Video: चलती ट्रेन बनी ‘मूविंग बारात’! शादी के लिए परिवार ने बुक किया पूरा कोच, डांस-गाने से गूंजा रेलवे डिब्बा
चलती ट्रेन बनी ‘मूविंग बारात’! शादी के लिए परिवार ने बुक किया पूरा कोच, डांस-गाने से गूंजा रेलवे डिब्बा
Embed widget