एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने परीक्षाएं रद्द करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कोरोना के चलते पेशेवर पाठ्यक्रमों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं रद्द करने को लेकर संबंधित शीर्ष निकायों को निर्देश देने के कहा है.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कोरोना के चलते पेशेवर पाठ्यक्रमों की अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षाएं रद्द करने को लेकर संबंधित शीर्ष निकायों को निर्देश देने के कहा. मोदी को लिखे 25 जून के इस पत्र में ठाकरे ने कहा कि राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 18 जून को हुई बैठक में, कोविड-19 के मौजूदा हालात पर विचार किया.

जिसके बाद गैर-पेशेवर पाठ्यक्रमों के साथ-साथ पेशेवर पाठ्यक्रमों की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं नहीं कराने और विश्वविद्यालयों के मूल्यांकन के आधार पर छात्रों को डिग्री प्रदान करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा छात्रों को यह विकल्प भी दिया गया है कि जब भी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी तो वे उनमें बैठ सकते हैं.

पेशेवर पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को लेकर संबंधित शीर्ष निकाय ही फैसला लेंगे 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में यह भी तय किया गया है कि पेशेवर पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को लेकर संबंधित शीर्ष निकाय ही फैसला लेंगे क्योंकि वे ही इन्हें विनियमित करते हैं. इन शीर्ष निकायों में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईटीसीई), वास्तुकला परिषद (सीओए), भारतीय औषधि परिषद (पीसीआई), भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई), राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई), राष्ट्रीय होटल प्रबंधन और खानपान प्रौद्योगिकी परिषद (एनसीएचएमसीटी) शामिल हैं.

ठाकरे ने पत्र में लिखा, 'मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष निकायों को पेशेवर पाठ्यक्रमों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर अमल करने और उन्हें इस संबंध में विश्वविद्यालयों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी करने का निर्देश दें.'

यह भी पढ़ें.

देश के लोग जानना चाहते हैं हमारी सेना को बिना हथियार के क्यों चीन की सेना के सामने भेजा गया- प्रियंका गांधी

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget