एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: सीएम ठाकरे का बीजेपी पर हमला, कहा- मैंने चांद तारे नहीं मांगे थे, जो तय हुआ था वही मांगा

शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए इंटरव्यू में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर बोला हमला है.सीएम ठाकरे ने पूछा कि मैंने क्या मांगा था बीजेपी से? जो तय था वही ना, मैंने उनसे चांद-तारे मांगे थे क्या?

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधा है. सामना को दिए इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर बीजेपी अपने वादे को निभाती तो सीएम की कुर्सी पर मैं नहीं होता बल्कि कोई दूसरा शिवसैनिक होता. सीएम ठाकरे ने कहा कि उन्होंने वचन निभाया होता तो क्या हुआ होता. ऐसा मैंने क्या बड़ा मांगा था? आसमान के चांद-तारे मांगे थे क्या? लोकसभा चुनाव से पहले जो हमारे बीच तय हुआ था उतना ही मांगा था.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि बाला साहेब को दिए वचन को निभाने के लिए किसी भी स्तर तक जाने की तैयारी थी. उन्होंनेकहा , ''मुख्यमंत्री पद को स्वीकारना न ही मेरे लिए झटका था और न ही मेरा सपना था. अत्यंत ईमानदारी से मैं ये कबूल करता हूं कि मैं शिवसेनाप्रमुख का एक स्वप्न- फिर उसमें ‘सामना’ का योगदान होगा, शिवसेना का सफर होगा और मुझ तक सीमित कहें तो मैं मतलब स्वयं उद्धव द्वारा उनके पिता मतलब बालासाहेब को दिया गया वचन. इस वचनपूर्ति के लिए किसी भी स्तर तक जाने की मेरी तैयारी थी.''

उन्होंने कहा, ''उससे भी आगे जाकर एक बात मैं स्पष्ट करता हूं कि मेरा मुख्यमंत्री पद वचनपूर्ति नहीं बल्कि वचनपूर्ति की दिशा में उठाया गया एक कदम है. उस कदम को उस दिशा की ओर बढ़ाने के लिए मैंने मन से किसी भी स्तर तक जाने का तय किया था. अपने पिता को दिए गए वचन को पूरा करना ही है और मैं वो करूंगा ही.''

बीजेपी को झटका देने के सवाल पर ठाकरे ने कहा, ''मैंने पहले ही कहा था न कि इस क्षेत्र में झटका और धक्का-मुक्की आ गई है. धक्का-मुक्की ही हुई. महाराष्ट्र की राजनीति में इस तरह की धक्का-मुक्की कभी नहीं हुई थी? परंतु इसमें धक्का देना और मुक्की देना ये दोनों बातें आर्इं. धक्का किसने खाया और मुक्की किसको मिली? महाराष्ट्र और देश देख रहा है. मुझे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है.''

मातोश्री के पॉवर सेंटर होने के सवाल पर उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मातोश्री और शक्ति… मैं सत्ता नहीं कहता. शक्ति! ये दो बातें हमेशा ही एक साथ रही हैं, आगे भी रहेंगी. सत्ता प्राप्ति अथवा सत्ता में हमारा आना यह एक अलग तरह का अनुभव निश्चित तौर पर है और था ही. मैंने जैसा कहा ‘मातोश्री’ और शक्ति के एकत्रित होने की दो बातें हैं. इसलिए नया कुछ हुआ ऐसा मुझे नहीं लगता. क्योंकि वह भीड़, वह सब जल्लोष मैं बचपन से देखता रहा हूं. राज्य की सत्ता उस इमारत में आ गई.''

उन्होंने कहा, ''हां, यह सत्य है अभी जब मैं फोन करता हूं कई बार हमेशा की तरह तब ‘मातोश्री’ इस एक शब्द में हमें एक संतुष्टि मिल जाती थी. अब वहां से हमें सुनने को मिलता है कि मुख्यमंत्री का निवासस्थान. यह शिवसैनिकों की उपलब्धि है. इसमें मेरा योगदान शून्य है. यह ऐश्वर्य-वैभव शिवसेनाप्रमुख के, मेरी मां के पुण्य और शिवसैनिकों के अपार प्रेम और श्रद्धा के कारण संभव हुआ, इसमें मेरा योगदान सचमुच शून्य है.''

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget