एक्सप्लोरर

PM Modi Visit: 'मगरमच्छ ने मेंढक को निगल लिया', पीएम के महाराष्ट्र दौरे पर सामना ने पूछा सवाल- ये कैसा भाग्योदय?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई पहुंचेंगे. शिंदे गुट के साथ बीजेपी के सत्ता में आने के बाद पीएम का यह पहला महाराष्ट्र दौरा है.

Saamnaa On PM Modi Mumbai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (19 जनवरी) मुंबई के दौरे पर रहेंगे. यहां प्रधानमंत्री 38,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. साथ ही मुंबई में पीएम मोदी का रोड शो भी प्रस्तावित है. पीएम मोदी के स्वागत में पूरे मुंबई शहर में पोस्टर लगाए गए हैं. पीएम के दौरे पर शिवसेना के उद्धव गुट ने मुखपत्र सामना में प्रधानमंत्री का स्वागत तो किया है लेकिन साथ ही बीजेपी पर तंज भी कसा है.

सामना ने अपने संपादकीय में लिखा, "प्रधानमंत्री का स्वागत है, लेकिन यह सवाल भी है कि भाजपा को कब से मुंबई के भविष्य और भाग्योदय की चिंता होने लगी. यह प्रचार किया गया है कि प्रधानमंत्री आएंगे और मुंबई का कायापलट कर देंगे. मुंबई के आर्थिक और औद्योगिक महत्व को कम करके केंद्र ने ये कायापलट जारी रखा है. सवा दो लाख करोड़ के प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से हाईजैक कर लिए गए. यह मुंबई पर आर्थिक चोट है."

ये कैसा भाग्योदय?
सामना में आगे पूछा गया कि कहा जा रहा है मुंबई का भाग्योदय होने वाला है. लाखों करोड़ के प्रोजेक्ट हटाकर महाराष्ट्र के लाखों बेरोजगारों के मुंह से निवाला छीन लिया गया. क्या इसे ही मुंबई-महाराष्ट्र का भाग्योदय कहा जाए?

मुंबई के भगोदय की शुरुआत यूनिवर्सिटी की दीवार गिराए जाने के साथ हुई. मुंबई में एक अहम स्ट्रक्चर पर हथौड़ा चलाया जा रहा है. हालांकि, हमारे प्रधानमंत्री का स्वागत है, यह 'समान' की प्रस्तावना से नहीं निकाला गया है.

शिंदे गुट को बताया मेंढक
प्रधानमंत्री के दौरे पर लगाए गए पोस्टरों पर निशाना साधते हुए सामना में शिंदे गुट की तुलना मेंढक से की गई है. सामना ने लिखा, पीएम के स्वागत में बीजेपी ने पूरी मुंबई में झंडे गाड़ दिए. शिंदे गुट ने भी इसमें अपना वजूद दिखाने की कोशिश की लेकिन बीजेपी इस गुट को निगल गई है. जैसे मगरमच्छ एक मेंढक को निगल जाता है. 

सामना में शिंदे गुट से सवाल किया गया है कि बीजेपी नेताओं के कटआउट बालासाहेब से भी बड़े हैं. खुद को बालासाहेब की शिवसेना कहने वाले शिंदे इस पर चुप क्यों बैठे हैं.

शिवसेना के कामों का ही लोकार्पण
शिवसेना के किए कामों का ही मुंबई में प्रधानमंत्री जिन विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन, लोकार्पण आदि करने जा रहे हैं, उनमें से ज्यादातर परियोजनाएं तब आगे बढ़ीं, जब महानगरपालिका में शिवसेना की सत्ता थी. कहा गया कि शिवसेना के द्वारा कराए गए कामों का ही उद्घाटन करने प्रधानमंत्री मुंबई आ रहे है. भाजपा भले ही श्रेय लेने की कोशिश करे, लेकिन जनता सब जानती है. लेख में भांडुप के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का जिक्र करते हुए कहा गया कि इसका वादा शिवसेना ने किया था और 2017 में ही इसे पूरा करने के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था.

यह भी पढ़ें

Maharashtra News: आज महाराष्ट्र दौरे पर PM मोदी, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम, कार्यक्रम स्थल के पास इन गतिविधियों पर रहेगी पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget