एक्सप्लोरर

Uddhav Thackeray On Ram Mandir: 'मुझे राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण ही नहीं मिला', भारी मन से बोले उद्धव ठाकरे

Uddhav Thackeray On Ram Mandir: शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उन्हें राम मंदिर उद्घाटन का आमंत्रण नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए सैकड़ों लोगों ने बलिदान दिया है.

Uddhav Thackeray On Ram Mandir Invitation : अयोध्या में बनकर तैयार हो रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना है. इसके लिए एक पक्ष विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को निमंत्रण भेजा जा चुका है. इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) गुट के मुखिया उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि उन्हें उद्घाटन समारोह का निमंत्रण ही नहीं मिला.

शनिवार (30 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे अब तक निमंत्रण नहीं मिला है." उन्होंने मंदिर को लेकर राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर के लिए सैकड़ों लोगों ने अपना बलिदान दिया है.

"कानून बनाकर मंदिर क्यों नहीं बना?"

बीजेपी के साथ गठबंधन की अपनी सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "जब हमारी गठबंधन की सरकार थी, तब मुझे लगा था सरकार कानून बनाकर मंदिर बनाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था, तब मंदिर बन रहा है." उन्होंने कहा, "मेरा यह कहना है कि राम मंदिर को लेकर, राजनीति नहीं होनी चहिए. राम मंदिर सरकार ने नहीं सुप्रीम कोर्ट ने बनाया है."

"अयोध्या जाने के लिए निमंत्रण की जरूरत नहीं"

राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में जाने के सवाल पर उद्धव ने कहा, "मुझे अब तक कोई निमंत्रण नहीं आया है, और वहां जाने के लिए मुझे निमंत्रण नहीं चहिए. 22 जनवरी के दिन ही वहां पर जाए ऐसा जरूरी नहीं है.  मैं जब चाहूं तब राम लला के दर्शन के जा सकता हूं. मुझे निमंत्रण की जरूरत नहीं है. राम मंदिर का निर्माण जब नहीं हुआ था तब भी मैं रामलाल के दर्शन के लिए गया था और जब चाहूं तब जा सकता हूं."

"सीट शेयरिंग को बात पूरी"

गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा, "सब कुछ अच्छा चल रहा है, जब इंडिया की बैठक हुई तब ये तय हुआ था कि हम मिलकर फैसला लेंगे. जिसको जो कहना है, वो कहने दिजिए. वंचित बहुजन को लेकर मेरे पास कोई फार्मूला नहीं आया है. एनसीपी के साथ लगभग सीट शेयरिंग को लेकर हमारी बात पूरी हो चुकी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेता चाहे महाराष्ट्र के हों, या फिर दिल्ली के जब तक मुझे उनने तरफ से कुछ बोला नहीं जाएगा तब तक मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगा. सीट शेयरिंग को लेकर अब तक कोई फार्मूला तय नहीं हुआ है.

प्रकाश अंबेडकर से होगी बैठक 

महाराष्ट्र के चर्चित दलित नेता प्रकाश आंबेडकर को लेकर उद्धव ने कहा कि प्रकाश आंबेडकर ने जो सीट शेयरिंग को लेकर फार्मूला दिया है वो उनका अपना फार्मूला है. सीट शेयरिंग को लेकर हमारी बात उनसे चल रही है. कुछ ही दिनों के बाद प्रकाश आंबेडकर और संजय राउत दोनों के बीच में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा की जाएगी.

ठाकरे ने कहा कि 19 दिसंबर के दिन इंडिया गठबंधन की जो बैठक हुई थी उसमे मेरी राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी से बात हुई है. मीटिंग में मेरे साथ संजय राउत भी शामिल थे. हमने उन्हें अपनी बात बताई है.

 ये भी पढ़ें

PM Modi in Ayodhya: अयोध्या में अचानक दलित के घर जा पहुंचे PM मोदी, जानें कौन है प्रधानमंत्री को चाय पिलाने वाली महिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget