एक्सप्लोरर

Udaipur Murder Case: उदयपुर हत्याकांड में NIA ने आठवां आरोपी किया गिरफ्तार, कन्हैयालाल की रेकी करने का है आरोप

Udaipur Murder Case: उदयपुर हत्याकांड में एनआईए ने 8वें आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 19 वर्षीय मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है.

Udaipur Killing Case: राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैयालाल (Kanhaiya Lal) की हत्या के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आठवें आरोपी मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार किया है. मोहम्मद जावेद पर आरोप है कि इसने कन्हैयालाल की रेकी की थी और इस बात की सूचना आगे अन्य आरोपियों को दी थी वह अपने ठिकाने पर मौजूद है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के एक आला अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद जावेद की उम्र 19 साल है. वह सिंधी सरकार की हवेली खेरादी वाला थाना अमलकांता जिला उदयपुर (Udaipur) का रहने वाला है.

जांच के दौरान पता चला कि मोहम्मद जावेद ने इस पूरे षडयंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी. उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इस षड्यंत्र में भागीदारी की थी. इस भागीदारी के तहत उसने कन्हैयालाल की रेकी की थी और इस जानकारी को अन्य आरोपियों तक आगे पहुंचाया था. यह भी आरोप है कि उसने ये जानकारी इस मामले में कन्हैयालाल की हत्या करने वाले रियाज तक भी पहुंचाई थी. 

उदयपुर में हुई थी कन्हैयालाल की हत्या

कन्हैयालाल की हत्या का ये मामला पहले उदयपुर जिले के पुलिस थाने में 29 जून 2022 को दर्ज किया गया था. इसके बाद इस मामले की जांच केंद्र सरकार द्वारा नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को सौंप दी गई थी. एनआईए ने इस मामले को अपने थाने में दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी. इस मामले में कन्हैयालाल की दो आरोपियों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप था. साथ ही इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया था. एनआईए ने इस केस के सातवें आरोपी को 9 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया था. 

मामले में अभी तक विदेशी एंगल नहीं मिला

एनआईए सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच के दौरान इस मामले के तार विदेश से नहीं जुड़े हैं. मामले की जांच जारी है. इस मामले को लेकर राजस्थान से लेकर दिल्ली तक काफी राजनीतिक बवाल मचा था. कन्हैयालाल (Kanhaiya Lal) की हत्या करने वाले आरोपियों ने कहा था बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के समर्थन में पोस्ट करने को लेकर उन्होंने कन्हैया लाल की हत्या की. दोनों मुख्य आरोपियों को हत्या के कुछ घंटे बाद ही राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने गिरफ्तार कर लिया था. 

ये भी पढ़ें- 

Hardeep Singh Nijjar: आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स के मुखिया हरदीप सिंह निज्जर पर 10 लाख का ईनाम, इस मामले में है तलाश

Agnipath Scheme Protest: 'अग्निपथ स्कीम' के खिलाफ प्रोटेस्ट से रेलवे को हुआ कितना नुकसान? संसद में रेलमंत्री का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget