एक्सप्लोरर

Udaipur Murder Case: मोहम्मद गौस और रियाज के कितने मददगार? उदयपुर हत्याकांड से जुड़ा एक और वीडियो आया सामने

जब वह कपड़े बदल रहे थे तब एक शख्स उनकी बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा और वहां पर 600 रुपये का पेट्रोल डलवाया. उस शख्स की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं.

 Udaipur Murder Case: उदयपुर (Udaipur) में टेलर कन्हैया लाल की हत्या (Kanhaiya Lal Murder Case) में एक नया सीसीटीवी सामने आया है. जो 4 बजकर 11 मिनट पर अजमेर हाईवे (Ajmer Highway) के एक पेट्रोल पंप का है. दरअसल जांच में सामने आया है कि कन्हैया लाल की हत्या करने के बाद मोहम्मद गौस और रियाज जब फरार हुए तो पहले उन्होंने SK इंजीनियरिंग वर्कशॉप में वीडियो बनाया और उसको वायरल किया इसके बाद वो अजमेर हाइवे पर अमजद नाम के एक शख्स के पास पहुंचे, उसकी वेल्डिंग की दुकान है दोनों ने दुकान के अंदर कपड़े बदले.

जब वह कपड़े बदल रहे थे तब एक शख्स उनकी बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा और वहां पर 600 रुपये का पेट्रोल डलवाया. उस शख्स की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं. एबीपी न्यूज़ आपको वो एक्सक्लूसिव तस्वीरें दिखा रहा है. उस शख्स ने हेलमेट लगाया हुआ है और यह सीसीटीवी शाम 4:11 का है. एनआईए की टीम भी अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए इस पेट्रोल पंप पर पहुंची थी और सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी.

टंकी फुल करके दी गई थी हत्यारों को बाइक
पेट्रोल डलवाने के बाद वह शख्स वापस अमजद की दुकान पर पहुंचा जहां पर उसने बाइक गौस मोहम्मद और रियाज को सौंप दी. इसके बाद दोनों आगे की तरफ निकल पड़े. अमजद की दुकान के आसपास के लोगों ने बताया कि दुकान 28 जून से ही बंद है. पुलिस की टीम यहां छानबीन के लिए दुकान पर पहुंची थी.

लगातार गहरी होती जा रही हैं जांच की जड़ें
इसके अलावा उदयपुर हत्याकांड की जड़ें लगातार गहरी होती जा रही हैं. हत्या के पीछे की वजहों की तहकीकात के लिए एनआईए की एक टीम हैदराबाद पहुंच हुई है. इस मामले से जुड़े तार की जांच के लिए एनआईए ने पुराने शहर में भी छापेमारी की. वहां पर एक घर की तलाशी भी ली. इसके पीछे की वजह  उदयपुर (Udaipur) के गुनहगार मोहम्मद गौस (Gaus Mohammad)और वसीम अत्तारी (Wasim Attari) की तस्वीरें सामने आना है.

Shiv Sena Chief Whip: शिवसेना सांसदों में बगावत की आहट? उद्धव ठाकरे ने लोकसभा में बदला पार्टी का चीफ व्हिप

 पीएम मोदी बोले, 'इंटलैक्चुअल स्पेस किसी विशेष भाषा को जानने वाले कुछ लोगों तक ही सीमित क्यों रहना चाहिए?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget