एक्सप्लोरर

पीएम मोदी बोले, 'इंटलैक्चुअल स्पेस किसी विशेष भाषा को जानने वाले कुछ लोगों तक ही सीमित क्यों रहना चाहिए?'

Agradoot Golden Jublee: पीएम मोदी ने कहा कि इंटलैक्चुअल स्पेस किसी विशेष भाषा को जानने वाले कुछ लोगों तक ही सीमित क्यों रहना चाहिए? ये सवाल सिर्फ इमोशन का नहीं है, बल्कि वैज्ञानिक लॉजिक का भी है. 

Prime Minister Modi Speech On Agradoot Golden Jublee: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को कहा कि जब संवाद होता है, तब समाधान निकलता है. संवाद से ही संभावनाओं का विस्तार होता है. पीएम असम के प्रतिष्ठित दैनिक डेली अखबार अग्रदूत (Agradoot) के 50 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान जब लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला हुआ तब भी दैनिक अग्रदूत ने पत्रकारीय मूल्यों से समझौता नहीं किया. मेरी भी समय-समय पर इसको लेकर बातचीत होती रही है. मैं आज असम के लोगों को अग्रदूत के पाठकों को ये भरोसा दिलाता हूं कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उनकी मुश्किलें कम करने में जुटी है. 

बाढ़ से जूझ रहा है असम
पीएम मोदी ने कहा कि बीते कुछ दिनों से असम बाढ़ के रूप में बड़ी चुनौती और कठिनाइयों का सामना भी कर रहा है. असम के अनेक जिलों में सामान्य जीवन बहुत अधिक प्रभावित हुआ है. हेमंत बिस्वा सरमा और उनकी टीम राहत और बचाव के लिए दिन रात बहुत मेहनत कर रही है. दैनिक अग्रदूत के पिछले 50 वर्षों की यात्रा असम में हुए बदलाव की कहानी सुनाती है. जन आंदोलनों ने इस बदलाव को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है. जन आंदोलनों ने असम की सांस्कृतिक विरासत और असमिया गौरव की रक्षा की और अब जन भागीदारी की बदौलत असम विकास की नई गाथा लिख रहा है. 

संवाद से होता है संभावनाओं का विस्तार
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब संवाद होता है तब समाधान निकलता है. संवाद से ही संभावनाओं का विस्तार होता है. इसलिए भारतीय लोकतंत्र में ज्ञान के प्रवाह के साथ ही सूचना का प्रवाह भी अविरल और निरंतर बह रहा है. आज़ादी के 75 वर्ष जब हम पूरा कर रहे हैं तब एक प्रश्न हमें ज़रूर पूछना चाहिए. Intellectual Space किसी विशेष भाषा को जानने वाले कुछ लोगों तक ही सीमित क्यों रहना चाहिए?  ये सवाल सिर्फ इमोशन का नहीं है, बल्कि वैज्ञानिक लॉजिक का भी है. 

गुलामी के दौरान रिसर्च को एक ही भाषा तक सीमित कर दिया गया
पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी के लंबे कालखंड में भारतीय भाषाओं के विस्तार को रोका गया और आधुनिक ज्ञान-विज्ञान, रिसर्च को इक्का-दुक्का भाषाओं तक सीमित कर दिया गया. भारत के बहुत बड़े वर्ग की उन भाषाओं तक उस ज्ञान तक एक्सेस ही नहीं था. यानि इंटेलेक्ट का, एक्सपेटाइज का दायरा निरंतर सिकुड़ता गया. जिससे इन्वेंशन और इनोवेशन का पूल भी लिमिटेड हो गया. 

सूचना से नहीं रहने देंगे वंचित
पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी भारतीय अच्छी सूचना, अच्छे ज्ञान, अच्छी तकनीक और अच्छे मौकों से भाषा के कारण वंचित नहीं रहे, यही हमारा प्रयास है. इसलिए  हमने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय भाषाओं में पढ़ाई को प्रोत्साहन दिया. स्वच्छ भारत मिशन जैसे अभियान में हमारे मीडिया ने जो सकारात्मक भूमिका निभाई है उसकी पूरे देश और दुनिया में आज भी सराहना होती है. इसी तरह अमृत महोत्सव में देश के संकल्पों में भी आप भागीदार बन सकते हैं. 

Mukhtar Abbas Naqvi Resigns: मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा, नई भूमिका की चर्चा जोरों पर

Sidhu Moose Wala Case: क्यों गोल्डी बराड़ ने मनप्रीत मन्नू को पहले गोली चलाने के लिए चुना? हुआ बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget