एक्सप्लोरर

Udaipur Case: कन्हैयालाल हत्याकांड में चित्तौड़गढ़ से 3 और आरोपी गिरफ्तार, बैकअप प्लान में थे शामिल

Kanhaiya Lal Murder Case: पुलिस ने कन्हैयालाल हत्याकांड में शामिल 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिन्होंने पूछताछ में खुलासा किया कि इस हत्या में कुल पांच लोग शामिल थे.

Udaipur Murder Case Update: कन्हैलाल हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उदयपुर के टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड (Udaipur Kanhaiya Lal Murder) की जांच कर रही NIA ने इस मामले में नया खुलासा किया है. NIA की पूछताछ में सामने आया कि इस हत्याकांड में मोहम्मद गौस और रियाज के अलावा कुल पांच लोग शामिल थे. टेलर कन्हैयाला की हत्या को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था. वहीं वारदात के दौरान किसी गड़बड़ी से बचने के लिए एक बैकअप प्लान भी बनाया गया था, जिसमें तीन लोग शामिल थे. हत्या को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने मीटिंग की थी.

कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच कर रही NIA ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपियों मोहम्मद गौस और रियाज के दो साथियों मोसिन और आसिफ को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की. इन दोनों ने NIA की टीम को बताया कि हत्या के बाद मोहम्मद गौस और रियाज को एक सेफ पैसेज देने के लिए बैकअप प्लान भी तैयार था. इस बैकअप प्लान में तीन लोग शामिल थे. प्लान के मुताबिक, मोसिन और उसका साथी आसिफ कन्हैयालाल की दुकान से थोड़ी दूरी पर खड़े थे. वहीं उनका एक अन्य साथी स्कूटी पर नजदीक मौजूद था.

ये थी प्लानिंग

मोसिन और आसिफ ने जांच टीम को बताया कि इनकी प्लानिंग थी कि, अगर कन्हैयालाल की हत्या के बाद किसी वजह से गौस और रियाज पकड़े जाते हैं तो उनको वहां से निकालने का काम इन तीनों का था. इनके पास भी खंजर थे और ये भीड़ पर हमला कर के उनको बचा लेते. 

कन्हैयाला की हत्या में शामिल हत्यारों मोहम्मद गौस और रियाज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं इस मामले की जांच कर रही NIA की टीम ने उनके दो साथियों मोसिन और आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों को आज जयपुर की NIA की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा. 

टेलर कन्हैयालाल की 28 जून को उनकी दुकान में घुसकर मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी थी. हत्यारों ने कन्हैयालाल की हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था. उन्होंने वीडियो के साथ एक संदेश भी जारी किया जिसमें वो कहते दिखाई दिए कि उन्होंने इस्लाम का अपमान का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है. हांलाकि, राजस्थान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था. मामले की जां NIA कर रहा है, जिसमें राजस्थान पुलिस का आतंकवाद रोधी दस्ता जांच में उनकी मदद कर रहा है.

इसे भी पढ़ेंः-

Shiv Sena Row: उद्धव ठाकरे ने CM शिंदे को शिवसेना से किया बर्खास्त, पार्टी सांसदों का मतभेद मिटाने पर जोर

Assam Flood: डिब्रूगढ़ में लगातार बारिश के बाद CRPF कैंप में भरा पानी, बाहर निकाले गए जवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget