एक्सप्लोरर

भारत में ऑटो सेवा फिर शुरू करेगी उबर, जानिए किन शहरों से हो रही है शुरूआत

कंपनी अपने एप पर ‘ऑटो’ विकल्प के जरिये बेंगलुरू और पुणे में अपने ग्राहकों को ऑटोरिक्शा बुक करने की सुविधा इस महीने से उपलब्ध कराएगी.

  नई दिल्ली: एप के जरिये टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली उबर भारत में अपनी ‘ऑटो’ सेवा फिर से शुरू कर रही है. इसकी शुरूआत बेंगलुरू और पुणे से होगी. कंपनी ने मार्च 2016 में इस सेवा को बंद कर दिया था. अमेरिकी कंपनी अपने एप पर ‘ऑटो’ विकल्प के जरिये इन दो शहरों में अपने ग्राहकों को ऑटोरिक्शा बुक करने की सुविधा इस महीने से उपलब्ध कराएगी. कंपनी को घरेलू कंपनी ओला के साथ कड़े कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ रहा है. ओला ने 2014 में बेंगलुरू और चेन्नई में आटो रिक्शा बुकिंग सेवा शुरू की थी. ओला अपने एप के जरिये फिलहाल 73 शहरों में ऑटोरिक्शा बुकिंग सुविधा दे रही है. कंपनी के साथ 1.2 लाख से अधिक ऑटो जुड़े हुए हैं. उबर के प्रवक्ता के अनुसार कंपनी यह देखना चाहती थी कि देश में पारिवहन व्यवस्था में यह क्षेत्र कैसे विकसित होता है, इसके लिये कंपनी ने यह ‘सेवा’ रोक दी थी. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ऑटो रिक्शा देश के कई शहरों में परिवहन का साधन है. लोगों को परिवहन के और विकल्प देने के लिये हम बेंगलुरू और पुणे ‘आटो’ शुरू कर रहे हैं.’’ इससे पहले, कंपनी ने नई दिल्ली, कोयंबटूर, इंदौर और भुवनेश्वर में यह सेवा शुरू की थी. प्रवक्ता के अनुसार हम फिलहाल दो शहरों में ऑटो सेवा शुरू कर रहे हैं. धीरे-धीरे इसका विस्तार दूसरे शहरों में किया जाएगा. प्रवक्ता ने कहा कि ऑटो में वे सभी सुरक्षा विशेषताएं उपलब्ध होंगी जो उबर कैब की सेवा लेने वालों के लिये हैं. इसका उपयोग करने वाले नकद, पेटीएम, डेबिट-क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget