एक्सप्लोरर

J&K: पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए दो जवानों का आज होगा अंतिम संस्कार

पांच दिन पहले ही पाकिस्तान गिड़गिड़ाता हुआ सीजफायर की मांग कर रहा था, लेकिन अखनूर में जो वादाखिलाफी उसने की है, उसकी कीमत तो उसे चुकानी ही होगी.

नई दिल्ली: जम्मू से लगी सीमा अखनूर में पाकिस्तान की गोलाबारी में कल उत्तर प्रदेश के दो जवानों ने अपने प्राणों की शहादत दे दी. देवरिया के सत्यनारायण यादव और फतेहपुर के बीएसएफ जवान विजय पांडे देश के लिए कुर्बान हो गए. आज इनके पार्थिव शरीर इनके घर लाए जाएंगे. शहीदों के परिवार पाकिस्तान से बदले की मांग कर रहे हैं.

तीन महीने पहले ही घर आए थे शहीद सत्यनारायण यादव

पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हुए बीएसएफ कांस्टेबल सत्यनारायण यादव तीन महीने पहले ही छुट्टी में अपने घर आए थे. अब उनकी शहादत के बाद देवरिया के गांव बैदा बासपार के लोगों को गर्व है, लेकिन अपने बेटे को गंवा देने वाले परिवार को कभी ना भूलने वाला दर्द मिला है.

गांववालों का आरोप- सरकार में मौजूद कोई नेता नहीं आया

शहीद सत्यनारायण अपने पीछे पत्नी तीन बेटे एक बेटी और बुजुर्ग पिता को छोड़ गए हैं. सत्यनारायण यादव का बेटा राजेश अभी हाईस्कूल में पढ़ता है. पूरा गांव शहीद सत्यनारायण यादव के परिवारवालों के साथ है. गांववालों का आरोप है कि ना तो जिला प्रसाशन और ना ही सरकार में मौजूद कोई नेता गांव आया है.

J&K: पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए दो जवानों का आज होगा अंतिम संस्कार

शहीद विजय की इसी महीने थी शादी

वहीं, यूपी के ही फतेहपुर के रहने वाले विजय पांडे की शहादत की खबर जब घर पहुंची तो कोहराम मच गया. विजय की शादी होने वाली थी, वो पांच जून को ही घर लौटने वाले थे. फतेहपुर के सठिगंवा गांव के रहने वाले विजय पांडे की तैनाती अखनूर में थी,जहां वो पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गए.

गांव में पसरा मातम

विजय के शहादत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा है. पांच दिन पहले ही पाकिस्तान गिड़गिड़ाता हुआ सीजफायर की मांग कर रहा था, लेकिन अखनूर में जो वादाखिलाफी उसने की है, उसकी कीमत तो उसे चुकानी ही होगी और यही मांग शहीद जवानों के परिवारवालों की जुबान पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget