एक्सप्लोरर

Ramjas College Fight: दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज में आपस में भिड़े ABVP और SFI के छात्र, जानें क्या है मामला

Ramjas College Fight: दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई है. जिस पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

Ramjas College Fight: दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेजों में शुमार रामजस कॉलेज में मंगलवार को कुछ छात्रों के बीच मारपीट की घटना सामने आई. मिली जानकारी के मुताबिक रामजस कॉलेज के छात्र अखिल, सचिन और अमन के बीच ये लड़ाई 'जाति आधारित राजनीति गलत क्यों है?' विषय को लेकर हुई. इस एक तर्क के जवाब में हमला किया गया. अब तक मिली जानकारी के अनुसार एसएफआई और एबीवीपी के बीच मारपीट की घटना हुई है.

SFI स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आरोप लगाया है कि इसके लिए ABVP से जुड़े रामजस कॉलेज के पूर्व छात्र रहे अंकुश कादयान और आशीष कादयान जिम्मेदार हैं. फिलहाल रामजस कॉलेज में हुई मारपीट को लेकर दोनों गुटों के छात्रों ने उत्तरी दिल्ली के मौरिस नगर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं. जिसे लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

वहीं ABVP ने साफ किया है कि इस पूरे घटना से उसका कोई वास्ता नहीं है. यह संगठन को बदनाम करने की कोशिश है.

रामजस कॉलेज के छात्रों के बीच मारपीट

मामले को लेकर डीसीपी नार्थ ने जानकारी दी है कि मंगलवार दोपहर 3 बजे दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई. मामले में कथित तौर पर एसएफआई से संबद्ध एक ग्रुप ने ABVP समर्थकों के एक जाति आधारित नारे को दूसरे जाति आधारित नारे में बदल दिया. जिसे लेकर दोनों गुटों के बीच हल्की झड़प देखने को मिली.

पुलिस कर रही मामले की जांच

डीसीपी नार्थ के अनुसार मामले में हुई कहासुनी के बाद दोनों गुटों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट में कथित तौर पर दोनों पक्षों के करीब 2-3 छात्रों को मामूली चोटें आई हैं. जिसे लेकर दोनों गुटों की ओर से मारपीट करने का आरोप लगाने की शिकायतें दर्ज कराई गई हैं. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः
Sidhu Moose Wala Cremation: पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकली मूसेवाला की अंतिम यात्रा, दूल्हे की तरह सजाया गया, उमड़े सैकड़ों लोग

Sidhu Moose Wala Murder Case: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा को लेकर याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget