ट्विटर पर एक यूजर ने निर्मला सीतारमण को कहा 'स्वीटी', वित्तमंत्री ने दिया ये जवाब
दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वामी विवेकानंद के एक कथन को कोट किया. इसपर एक ट्विटर यूजर ने कहा कि ये गलत कोट किया गया है. इस दौरान ट्विटर यूजर ने वित्तमंत्री को 'स्वीटी' कहकर संबोधित किया. इसके बाद निर्मला सीतारमण ने बेबाकी से जवाब दिया.

नई दिल्ली: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को ट्विटर पर एक यूजर ने 'स्वीटी' कहकर संबोधित किया, जिसका उन्होंने बेबाक तरीके से जवाब दिया. दरअसल, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर निर्मला सीतारमण ने उनके एक मशहूर कथन को ट्वीट किया. एक ट्विटर यूजर के मुताबिक सीतामरण ने स्वामी विवेकानंद को गलत कोट किया.
निर्मला सीतामरण ने अपने ट्वीट में लिखा, ''उठो, जागो और ज्यादा सपने मत देखो. यह सपनों की भूमि है, जहां कर्म हमारे विचारों से निकलर माला बुनते हैं. मजबूत बनो और सच्चाई का सामना करो. इसके साथ एक रहो! विचारों का अंत होने दो.'' विवेकानंद के इस कथन का संदर्भ देते हुए निर्मला सीतारमण ने 'द कप्लीट वर्क्स ऑफ स्वामी विवेकानंद IV, pp 388-89' लिखा.
Awake, arise, and dream no more! This is the land of dreams, where Karma Weaves unthreaded garlands with our thoughts ...Be bold, and face The Truth! Be one with it! Let visions cease...
The Complete Works of Swami Vivekananda IV, pp 388-89 — Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) January 12, 2020
इस पर एक सुजॉय घोष नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा कि निर्मला सीतारमण ने ये कोट कथा उपनिशद और स्वामी जी के कथा उपनिषद और स्वामीजी के 'उठो जागो' कथन से लिया है. स्वीटी ये 'अपने लक्ष्य तक पहुंचने तक नहीं रुको' है ये नहीं कि 'ज्यादा सपने मत देखो. जब तक कि यह बजट 2020 नहीं है कि जिसके बारे में आप हमें चेतावनी दे रही हैं.''

इसका जवाब देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, ''खुशी है कि आप रुचि ले रहे हैं. जहां तक उनके कोट करने की बात है, मैंने कहा कि ये 'द अवेकेन इंडिया' से है जो अगस्त 1898 में लिखा गया था. वैसे, मैंने कथन के नीचे इसके संदर्भ का हवाला दिया था. अगर आपको ज्यादा रूची है तो इसे अद्वैत आश्रम की तरफ से पब्लिश किया गया है.''






















