अन्ना के खिलाफ हुए ट्वीट को रिट्वीट करने पर सिसोदिया की सफाई, कहा- हैक हुआ अकाउंट

नई दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ऐसे ट्वीट को रिट्वीट किया है, जिसमें अन्ना हजारे को 'फ्रॉड' और 'बीजेपी का एजेंट' कहा गया है. हालांकि मनीष सिसोदिया ने कहा है कि उनका ट्वीटर हैंडल हैक हो गया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वे अन्ना हजारे की बहुत इज्जत करते हैं.
दरअसल अन्ना ने आप की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आप सत्ता की भूखी पार्टी बन चुकी है. अन्ना के इसी बयान से नाराज होकर प्रियाशमिता गुहा ने ट्वीट किया, ''ये बात वो फ्रॉड कह रहा है, जिसने लोकपाल को लेकर देश को ख्वाब दिखाया और अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद खामोश है.''My account hacked. Someone retweeting anti Anna Hazare messages from account. Trying to delete them, not even getting deleted. 1/N
— Manish Sisodia (@msisodia) April 29, 2017
Says a fraud who took the nation for a ride about lokpal & now quiet even after SC rap. https://t.co/L5b53L5E3m — Priyashmita Guha (@priyashmita) April 28, 2017इस ट्वीट का जवाब देते हुए रामचंद्र ने लिखा, ''इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने हम सबको लोकपाल का ख्वाब दिखाया. अब मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि वो बीजेपी के एजेंट हैं.''
@priyashmita No doubt he has taken all of us for a ride: now I strongly feel that he is an agent of BJP — RC (@ramachandracho1) April 28, 2017
मनीष सिसोदिया को ये ट्वीट इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे रिट्वीट कर दिया. मतलब जिस ट्वीट में अन्ना हजारे को फ्रॉड और बीजेपी का एजेंट बताया गया है, उसके साथ मनीष सिसोदिया की मौन सहमति है!

यहां आपको बता दें कि आमतौर पर किसी ट्वीट को रिट्वीट करने का मतलब यही होता है कि रिट्वीट करनेवाला उस बात से सहमत है. अगर कोई सहमत नहीं होता है तो वो उसपर प्रतिक्रिया देता है, लेकिन मनीष सिसोदिया ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
अन्ना हजारे के बारे में जितनी तल्ख टिप्पणी मनीष सिसोदिया के ट्टिटर अकाउंट पर मौजूद है, उतनी तल्ख टिप्पणी तो उनके खिलाफ उनके विरोधियों ने भी कभी नहीं की है लेकिन अन्ना आंदोलन से उपजे मनीष सिसोदिया की नजर में अब अन्ना फ्रॉड और बीजेपी एजेंट बन चुके हैं.






















