एक्सप्लोरर

अमित शाह की क्यों हटाई गई थी तस्वीर? ट्विटर ने दिया ये अजीब तर्क

ट्विटर प्रवक्ता ने कहा- “अनजाने में हुई इस गलती की वजह से हमें ग्लोबल कॉपीराइट पॉलिसिज के तहत अस्थाई तौर पर एकाउंट को लॉक करना पड़ा. इस फैसले को फौरन पलट दिया गया और एकाउंट पर अब पूरी तरह से काम कर रहा है.”

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रोफाइल तस्वीर हटाए जाने पर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इसे अनजाने में हुई गलती करार दिया. ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा कि त्रुटि के चलते सोशल मीडिया साइट को अस्थाई तौर पर ग्लोबल कॉपीराइट पॉलिसी के तहत लॉक करना पड़ा था.

प्रवक्ता ने कहा- “अनजाने में हुई इस गलती की वजह से हमें ग्लोबल कॉपीराइट पॉलिसिज के तहत अस्थाई तौर पर एकाउंट को लॉक करना पड़ा. इस फैसले को फौरन पलट दिया गया और एकाउंट पर अब पूरी तरह से काम कर रहा है.”

गुरुवार को ‘कॉपीराइट होल्डल की रिपोर्ट’ पर अमित शाह की तस्वीर उनके आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से हटा दी गई थी। इस पर उनके 23.6 मिलियन फॉलोअर्स है. अमित शाह की प्रोफाइल तस्वीर पर क्लिक करने पर खाली पेज के साथ यह मैसेज दिखाता था: “मीडिया नोट डिस्प्लेड. कॉपी राइट होल्डर की रिपोर्ट के रेस्पोंस में इस तस्वीर को हटा दी गई है.”

हालांकि, अमित शाह की तस्वीर वापस लगा दी गई, लेकिन ट्विटर ने इस बारे में कई डिटेल्स साझा नहीं की है.

ट्विटर की तरफ से अमित शाह की प्रोफाइल तस्वीर को अनजाने में ब्लॉक करने की यह घटना उस दिन सामने आई जब केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय की तरफ से उसे नोटिस जारी कर पांच दिनों में इस पर जवाब देने को कहा गया कि आखिर लेह को लद्दाख की जगह जम्मू कश्मीर का हिस्सा बताने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जाए.

हालांकि, ट्विटर ने कहा कि उसने सरकार के पत्र का जवाब दे दिया, लेकिन उसने उस नक्शे में अभी तक सुधार नहीं किया जिसमें लेह को केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख का हिस्सा बताना था न का जम्मू कश्मीर का.

इससे पहले ट्विटर ने लेह को चीन का हिस्सा बता दिया था, जिसके बाद मंत्रालय की तरफ से ट्विटर के सीईओ डोर्जी को लिखकर आपत्ति जताई गई थी. इसके बाद उस गलती को सुधार कर लिया गया था.

ये भी पढ़ें: ट्विटर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रोफाइल फोटो को हटाने के बाद फिर से लगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget