एक्सप्लोरर

Turkiye Earthquake: तुर्किए की मदद के लिए आगे आया जमीयत उलेमा-ए-हिंद, 1 करोड़ रुपये सहायता देने का ऐलान

Turkiye Earthquake: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में तुर्किए की मदद के लिए एक करोड़ रुपये की सहायता भेजने का एलान किया गया है.

Turkiye-Syria Earthquake: तुर्किए और सीरिया में भयावह भूकंप के बाद पूरी दुनिया से मदद के लिए हाथ उठे हैं. भारत में मुसलमानों के बड़े संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद (Jamiat Ulema-e-Hind) ने तुर्किए के लिए 1 करोड़ रुपये की राहत देने का ऐलान किया है. नई दिल्ली के रामलाली मैदान में चल रहे अधिवेशन में इसका प्रस्ताव पास हुआ है. जमीयत के जनरल सेक्रेटरी हकीमुद्दीन कासमी ने इस घोषणा के बारे में जानकारी दी.

अधिवेशन में तुर्किए में आए जलजले को लेकर दुख जाहिर किया गया. इसके पहले शनिवार (11 फरवरी) को जमीयत प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने तुर्किए को मदद पहुंचाने के लिए प्रयासों की तारीफ की थी. मदनी ने कहा था कि संकट की इस घड़ी में मोदी सरकार तुर्किए की मदद कर रही है. यह एक अच्छी विदेश नीति है.

भारत ने भेजी सहायता
तुर्किए में विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने ऑपरेशन दोस्त के तहत सहायता भेजी है. इसके तहत भारतीय सेना के जवानों को तुर्किए भेजा गया है, जो वहां युद्ध स्तर पर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं. भारतीय सेना की प्रतिष्ठित मेडिकल यूनिट 60 पैरा फील्ड अस्पताल भी पहुंच गई है और भूकंप पीड़ितों का इलाज शुरू कर दिया है. सेना के इस फील्ड अस्पताल ने गुरुवार (9 फरवरी) से काम करना शुरू किया है. जमीयत के अधिवेशन में भारत की मदद की सराहना की गई.

जमीयत के अधिवेशन में विवादित बयान
जमीयत के इसी अधिवेशन में  महमूद मदनी ने बयान दिया था कि भारत मुसलमानों के लिए पहला मुल्क है. उन्होंने दावा किया कि इस्लाम के पहले पैगंबर का जन्म यहीं हुआ था. रविवार को अधिवेशन में कई प्रस्ताव पास हुए. इसमें मुसलमानों के खिलाफ देश में बढ़ती हिंसा के खिलाफ प्रस्ताव भी शामिल है.

आदम को बताया हिंदुओं का पूर्वज
शनिवार को महमूद मदनी के बयान पर अभी चर्चा खत्म भी नहीं हो पाई थी कि रविवार को अधिवेशन में मौलाना अरशद मदनी ने मंच से ही आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत पर जमकर हमला बोला. अरशद मदनी ने तो यहां तक कह दिया कि तुम्हारा पूर्वज हिंदू नहीं था. वह मनु यानी आदम था, जो हमारा पहला नबी था. उन्होंने कहा कि ये हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी के पूर्वज हैं. उनके इस बयान का मंच पर ही विरोध हुआ. मंच पर मौजूद जैन मुनि लोकेश ने विरोध जताते हुए मंच छोड़ दिया. कई अन्य लोग भी मंच से उतर गए.

यह भी पढ़ें

'न राम, न शिव उस वक्त सिर्फ अल्लाह थे', मौलाना अरशद मदनी के बिगड़े बोल, कहा- आदम था तुम्हारा पूर्वज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget