एक्सप्लोरर

Tunisha Suicide Case: शीजान की मां के सामने फूट-फूट कर रोने को मजबूर हुई थी तुनिषा! जानें ऑडियो कॉल में क्या कहा था

Tunisha Sharma Suicide Case: 24 दिसंबर 2022 को तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने मौत को गले लगा लिया था. एक्ट्रेस ने शीजान खान (Sheezan Khan) के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी.

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) सुसाइड मामला उलझता जा रहा है. एक तरफ तुनिषा की मां ने शीजान खान (Sheezan Khan) और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं तो दूसरी तरफ शीजान के परिवार वाले अपनी सफाई में उतर गए हैं. बीते दिन (02 जनवरी) शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा और उनकी बहनें फलक नाज, शफक नाज और उनकी मां ने कई आरोपों का सामना करने के बाद पहली बार अपनी बात मीडिया के सामने रखी. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शीजान खान की मां के साथ तुनिषा शर्मा का इमोशनल वॉइस नोट भी सुनाया. 

शीजान की बहन ने मीडिया के सामने एक वॉइस नोट चलाया. इस वॉइस नोट में तुनिषा और शीजान की मां की बातचीत है. तुनिषा कह रही हैं "आप मेरे लिए बहुत मायने रखते हो अम्मा, बहुत ज्यादा आप जानते भी नहीं हो. इसलिए आपसे हर बात शेयर करने का मन करता है. इसलिए मेरे जहन में जो भी होगा मैं आपको बताउंगी, लेकिन अभी मुझे खुद नहीं पता क्या हो रहा है. मैं आपसे हर बात शेयर करूंगी, लेकिन मुझे नहीं पता कि मेरे साथ क्या हो रहा है." शीजान के वकील ने बताया कि यह वॉइस नोट 5 सितंबर का है. 

'अच्छे नहीं थे तुनिषा के परिवार से रिश्ते'

इतना ही नहीं, शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि तुनिषा के रिश्ते अपने परिवार से अच्छे नहीं थे. उसके पिता के निधन के बाद वो उदास रहती थी. उसने खुशी से अपना आखिरी जन्मदिन अपने पिता के साथ ही मनाया था. तुनिषा की मां और संजीव कौशल का क्या रिश्ता है इसकी जांच की जा रही है. तुनिषा की मां और संजीव कौशल ही तुनिषा को पूरा कंट्रोल करते थे. संजीव कौशल का नाम सुनते ही तुनिषा को पैनिक अटैक आता था. 

'मेरी छोटी बहन की तरह थी तुनिषा'

शीजान की बहन फलक नाज ने कहा कि तुनिषा उनकी बहन की तरह थी. वह उससे लद्दाख में एक शूट के सेट पर मिली थी. तब से वह तुनिषा के साथ हमेशा से एक बड़ी बहन की तरह खड़ी रही हैं. उनका परिवार उसे कभी परेशानी में नहीं देख सकता था. वहीं, हिजाब को लेकर भी उन्होंने सफाई दी. उन्होंने कहा एक धर्म का पालन करना हमारी अपनी व्यक्तिगत पसंद है. यह हमारी व्यक्तिगत जगह है. हम कभी किसी को मजबूर नहीं करते. उन्होंने बताया कि तुनिषा की हिजाब वाली फोटो शूटिंग के वक्त की है. कई लोगों ने इसे लव जिहाद से जोड़ा है, जोकि गलत है. 

24 दिसंबर को किया था सुसाइड 

बता दें कि, 24 दिसंबर 2022 को तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने मौत को गले लगा लिया था. एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी. इस पूरे मामले में शीजान को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में पालघर जिले की वालिव पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अब इस मामले को लेकर शीजान की बहन फलक (Falaq Naaz) और शफाक नाज (Shafaq Naaz) ने भी कई बड़े खुलासे कर इस मामले को नया एंगल दे दिया है. 

ये भी पढ़ें:

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान की जमानत अर्जी दायर, जानिए कब मिल सकती है बेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget