एक्सप्लोरर

बाढ़ राहत में बिहार को कुछ नहीं मिलने से बीजेपी और जेडीयू में तनातनी

केन्द्र सरकार ने बाढ़ राहत के लिए कर्नाटक को 1869 करोड़ रूपये जारी किए. मध्य प्रदेश को 1749 करोड़ रूपये का पैकेज मिला.

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने इस साल बाढ़ राहत पैकेज में एक भी पैसा बिहार को नहीं दिया है. बीते मंगलवार को केन्द्र ने राज्यों के लिए 5908 करोड़ रूपये जारी किए. गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा राहत फंड के लिए बैठक हुई. मीटिंग में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं. जिसमें बिहार को आर्थिक मदद ना दिए जाने का फैसला हुआ. जबकि बीते दो सालों में बिहार बाढ़ की चपेट में रहा था.

केन्द्र सरकार ने बाढ़ राहत के लिए कर्नाटक को 1869 करोड़ रूपये जारी किए. मध्य प्रदेश को 1749 करोड़ रूपये का पैकेज मिला. जबकि उत्तर प्रदेश को 956 करोड़ रूपये देने का फैसला हुआ. इससे पहले भी कर्नाटक को 1200 करोड़, मध्य प्रदेश को 1000 करोड़ और महाराष्ट्र को 600 करोड़ रूपये जारी किए गए थे. उस समय बिहार को भी 400 करोड़ रूपये का राहत पैकेज मिला था. बिहार की नीतीश सरकार ने केन्द्र से राहत और पुनर्वास के लिए 4 हजार करोड़ रूपये की मांग की थी. केन्द्र की एक टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया था. लेकिन जब मदद की बारी आई तो बिहार को कुछ नहीं मिला. जब राज्य सरकार के अफसरों ने केंद्र से पूछा तो जवाब मिला कि केन्द्र सरकार की एक टीम जल्द बिहार का दौरा कर सकती है.

केन्द्र सरकार के इस ताजा फैसले के बाद से बिहार में हंगामा मचा है. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू धर्म संकट में है. गठबंधन धर्म भी निभाना है और केन्द्र से आर्थिक मदद की भी जरूरत है. उधर आरजेडी और कांग्रेस के नेता आंग में घी डालने में जुटे हैं. लेकिन बीजेपी और जेडीयू में खटपट बढ़ गई है. एनआरसी और प्रशांत किशोर को लेकर पहले से तनातनी है. जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार बिहार की अनदेखी कैसे कर सकती है ? नीतीश सरकार ने तो 2000 करोड़ रूपये बाढ़ पीड़ितों के खातों में ट्रांसफर कराए हैं. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि पीएम नरेन्द्र मोदी बिहार के जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे. आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार तो बीजेपी के आगे लेटायमान हो चुके हैं. इसीलिए केन्द्र सरकार खुल्लम खुला बिहार के साथ पक्षपात रही है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि बीजेपी डबल इंजन की सरकार के नाम पर नीतीश कुमार को उल्लू बना रही है. इसी साल के आखिर में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में बाढ़ राहत पैकेज जेडीयू और बीजेपी के रिश्तों में गले की फांस बन सकती है.

ये भी पढ़ें-

JNU हिंसा: कैंपस के छात्र और शिक्षक संघ का मार्च आज, फीस बढ़ोतरी वापस लेने और VC को हटाने की मांग

पैरों की रूखी त्वचा से निजात पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget