एक्सप्लोरर

त्रिपुरा में चल रहे सियासी घमासान को बीजेपी ने थामा, नाराज विधायक कल दिल्ली से वापस लौटेंगे

सूत्रों के मुताबिक, त्रिपुरा बीजेपी के करीब आठ विधायक पिछले पांच दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए बैठे थे. वे राज्य सरकार के कामकाज के तरीके से नाखुश थे.

नई दिल्ली: बीजेपी आलाकमान ने सक्रियता दिखाते हुए त्रिपुरा में चल रहे पार्टी के अंदरूनी झगड़े को सुलझा लिया है. सभी नाराज विधायकों को सुनने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री विप्लव देव से बात कर विधायकों की नाराजगी दूर कर दी गई है. साथ ही विधायकों को हिदायत दी गई है कि राज्यहित में सरकार का समर्थन करें, न कि विरोध. इसके बाद नाराज विधायक कल सुबह त्रिपुरा वापस लौटने की योजना बनाई है.

क्यों नाराज थे विधायक

विधायकों का आरोप था कि मुख्यमंत्री विप्लव देव उनकी सुनते नहीं है. इसके चलते विधायक मुख्यमंत्री को हटाने की मांग लेकर दिल्ली आए थे. गौरतलब है कि 60 विधानसभा सीट वाले त्रिपुरा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने 2018 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है. बीजेपी ने तब के राज्य इकाई के अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब को मुख्यमंत्री बनाया था जो अब तक सरकार चला रहे हैं.

सूत्रों की मानें तो सरकार के कामकाज के तरीके से नाखुश होकर त्रिपुरा बीजेपी के करीब आठ विधायक ने पिछले पांच दिनों से दिल्ली में डेरा डाल रखा है. विधायक सुदीप रॉय बर्मन और रामन प्रसाद समेत आठ विधायक पिछले कई दिनों से दिल्ली के त्रिपुरा भवन में रुके हुए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में रुके विधायक मुख्यमंत्री को हटाने की मांग लेकर आए थे. इसे लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन मंत्री बीएल संतोष और अरुण सिंह से विधायकों ने मुलाकात की. विधायकों ने अपनी बात रखी. इस बीच जेपी नड्डा ने दिल्ली में जमे नाराज विधायकों को फटकार भी लगाई. उन्होंने विधायकों के विरोध के तरीके को सही नहीं माना. बाद में उन्होंने विधायकों की बातें सुनी और मुख्यमंत्री विप्लव देव से फोन पर बात करके मामले को शांत किया.

एबीपी न्यूज़ ने जब इस विषय पर विधायक सुदीप रॉय बर्मन से टेलीफोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि उनके साथ 13 विधायक दिल्ली आए थे. पार्टी के कामकाज को लेकर बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात की है. अब सब ठीक है. बुधवार की सुबह 8 बजे की फ्लाइट से वे लोग वापस लौट जाएंगे.

सरकार को नहीं है कोई खतरा

फिलहाल त्रिपुरा सरकार को कोई खतरा नहीं है. 60 विधायकों वाले त्रिपुरा में सरकार को गिराने के लिए कम से कम 15 विधायकों की जरूरत होगी जो इकट्ठे होते नहीं दिखाई दे रहे. बीजेपी के पास 36, सीपीआई(एम) के पास 16 और आईपीएफटी के पास 8 विधायक हैं.

महाराष्ट्र: दोबारा मंदिर खोले जाने की मांग के साथ बीजेपी का प्रदर्शन, क्या है प्रमुख मंदिरों का पक्ष? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget