सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक पर अहम सुनवाई, आज सवाल तय करेगी अदालत

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक के मामले पर सुनवाई होने वाली है. तीन तलाक पर विस्तृत सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट आज सवाल तय करेगा. इससे पहले सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि मई के महीने में 3 तलाक, बहुविवाह और निकाह हलाला पर अंतिम सुनवाई की जाएगी.
मुस्लिम पर्सनल लॉ के कुछ प्रावधानों की संवैधानिक वैद्यता
कोर्ट ने साफ किया है कि उसकी सुनवाई मुस्लिम पर्सनल लॉ के कुछ प्रावधानों की संवैधानिक वैद्यता पर है. अदालत ने यह भी साफ कया है कि इस सुनवाई के दौरान यूनिफॉर्म सिविल कोड विचार का विषय नहीं होगा.
तीन तलाक के मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी काफी है
गौरतलब है कि तीन तलाक के मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी काफी है. अलग-अलग राजनीतिक दलों ने इसे लेकर बयान दिए हैं. अब देखना यही है कि अदालत का रुख इस पर क्या होता है और किन सुनवाई के लिए कौन से सवाल तय होते हैं.
Source: IOCL



























