एक्सप्लोरर

गोंडा में दफ्तर की सफाई के दौरान तिरंगे में लगाई गई आग? जिला प्रशासन ने तलब की रिपोर्ट

सरकारी दफ्तर के सफाई के दौरान कथित तर पर तिरंगा जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबरों पर जिला प्रशासन ने रिपोर्ट मांगी है.

Tricolor Set Ablaze In UP: गोंडा जिले में सरकारी दफ्तरों की सफाई के दौरान बोरे में भरे गये तिरंगों (Tricolours) को कथित रूप से आग के हवाले करने का वीडियो वायरल होने के मामले में जिला प्रशासन (District Administration) ने दो सदस्यीय टीम गठित करके जांच रिपोर्ट तलब की है.

मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थित विकास भवन के सरकारी दफ्तरों की साफ-सफाई के दौरान कर्मचारियों द्वारा रविवार को बोरे में रखे तिरंगे को आग के हवाले किए जाने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई थी.

जिला प्रशासन ने गठित की दो सदस्यीय टीम
सीडिओ गौरव कुमार ने बताया कि उन्होंने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में दो सदस्यीय टीम गठित करके जांच तलब की है. उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ नियम के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी ने बताया कि गत अगस्त माह में 'हर घर तिरंगा' अभियान में वितरण के लिए झंडे मंगाए गए थे.

उन्होंने कहा कि कुछ झंडे मानक के अनुरूप नहीं थे, इसलिए उन्हें वितरित नहीं किया गया था और विकास भवन के ही एक कक्ष में रखवा दिया गया था. रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण दफ्तरों की साफ-सफाई की जा रही थी. विद्यार्थी ने बताया कि इसी दौरान सफाई कर्मचारियों ने अन्य रद्दी फाइलों व कागजों के साथ उस बोरी को भी जला दिया, जिनमें तिरंगे रखे थे.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
गौरतलब है कि सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विकास भवन के पीछे कुछ बोरों में जलते हुए राष्ट्र ध्वज कथित तौर पर दिखाई दे रहे थे. इसमें किसी को यह कहते हुए सुना जा रहा था कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत वितरण के लिए आए झंडों को आग के हवाले कर दिया गया है.

Morbi Bridge Collapse: मोरबी हादसे को लेकर गुजरात में 2 नवंबर को राजकीय शोक का एलान, अब तक 134 लोगों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget